‘सबसे पहले तुम्हारा गला काटेंगे, जहां मर्जी छिप जाओ’, जाने लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किसे दी धमकी?

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lawrence Bishnoi Gang Threat: एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खुलेआम धमकी दी है. सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने धमकी भरा संदेश लिखा है. इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर, टॉयसन बिश्नोई (Hari Boxer, Tyson Bishnoi) ने पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या पर नाराजगी जाहिर की है.

पुलिसकर्मियों की हत्या की निंदा की

हरि बॉक्सर, टॉयसन बिश्नोई नाम के फेसबुक अकाउंट पर लिखा गया, ‘राम राम सभी भाइयों को, मैं हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई और टॉयसन बिश्नोई, जो ये गुरुदासपुर में हमारे देश के 2 काबिल और ईमानदार अफसर गुरनाम सिंह और अशोक कुमार को शहीद किया गया है, इसकी हम निंदा करते हैं.’

भारता माता के दो बेटो और हमारे भाइयों को किया शहीद

पोस्ट पर आगे लिखा, ‘इन आतंकवादियों ने हमारी भारत माता के 2 बेटों और हमारे भाइयों को शहीद किया है, इसका बदला हम खून से लेंगे. तुमने हमारे देश के 2 बेटे शहीद किए हैं. हम अब तुम्हारे 10 करेंगे.’

तैयार हो जाओ, सबसे पहले तुम्हारा गला काटेंगे

इसके साथ ही कहा गया, ‘जितने भी हमारे देश के गद्दार, जो अपने आप को गैंगस्टर बताते हैं. इन आतंकवादियों का साथ दे रहे हैं. तैयार हो जाओ, सबसे पहले तुम्हारा गला काटेंगे. जहां मर्जी छिप जाओ, अगर हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों या प्रशासन की तरफ आंख उठाओगे तो हम आंखे निकाल देंगे.’

तुम्हारी गर्दन काट डालेंगे वीडियो

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिखा, ‘हमें पता है कि कौन किसका साथ दे रहा है और अब देश को भी पता चलेगा जब तुम्हारी गर्दन काट कर वीडियो डालेंगे. तैयार रहना. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें तुम्हारी इस गलती की सजा जरूर देगा. ऐसी गंदी मौत देगा की आगे से किसी की हिम्मत नहीं होगी, हमारी भारत मां या उनके बेटो की तरफ देखने की. जय श्री राम. भारत माता की जय.’

गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या

मालूम हो कि बीते रविवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना अढियां (आदियां) गांव में दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चेक पोस्ट पर हुई थी, जो बॉर्डर से महज एक-दो किलोमीटर दूर है.

पुलिसकर्मियों के सिर में गोली मारे जाने के मिले निशान

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है. दोनों ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ में तैनात थे और ड्यूटी पर थे. पुलिस के अनुसार, दोनों के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं. एक का शव कुर्सी पर और दूसरे का रजाई में मिला. इससे ऐसा लगता है कि पुलिसकर्मियों की हत्या सोते समय की गई होगी.

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This