‘देश पर फालतू दबाव बना रहा है अमेरिका’, परमाणु हथियार बनाने के दावे पर ईरान ने किया पलटवार

Must Read

Tehran: ईरान ने साफ किया है कि उस पर फालतू दबाव बनाया जा रहा है. हालांकि अमेरिका की तैयारी को देखते हुए ईरान ने भी अपनी पूरी तैयारी रखी हुई है. उधर, अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता से पहले ईरानी राष्ट्रपति ने दोहराया कि खामेनेई का स्पष्ट ऐलान है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. वहीं ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी हैं.

ईरान कभी विकसित नहीं करेगा न्यूक्लियर हथियार 

दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन ने कहा कि सुप्रीम लीडर अली खामनेई के परमाणु हथियारों पर जारी फतवे के चलते ईरान कभी न्यूक्लियर हथियार विकसित नहीं करेगा. ईरान की ओर से आया ये बयान साफ करता है कि वो अमेरिका के साथ किसी भी तरह की लड़ाई में पड़ने के मूड में नहीं है.

खामेनेई पहले ही लगा चुके हैं प्रतिबंध 

पेजेश्कियन ने गुरुवार को कहा कि उनका देश परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा, क्योंकि देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पहले ही इस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा कि जब हमारे सर्वोच्च नेता घोषणा करते हैं कि हम परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे, तो इसका मतलब है कि हम उन्हें नहीं बनाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि किसी समाज का धार्मिक नेता राजनीतिक नेताओं की तरह झूठ नहीं बोल सकता.

ईरान पर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश का आरोप

यह बयान अमेरिका के साथ परमाणु मुद्दे पर तीसरे दौर की वार्ता से पहले आया है. अमेरिका लगातार ईरान पर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाता रहा है, जबकि तेहरान इन आरोपों से इनकार करता है. खामेनेई ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक फतवा जारी कर परमाणु हथियारों के विकास पर रोक लगा दी थी. ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है.

सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी

वहीं ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी हैं. ये राजधानी तेहरान और बड़े शहरों शीराज़ और मशहद में हो रहे हैं. जनवरी में सरकार की प्रदर्शनकारियों पर सख़्त कार्रवाई के बाद अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अधिकतर प्रदर्शन यूनिवर्सिटी कैंपस और उनके आस-पास के इलाक़ों में देखने को मिल रहे हैं. कई जगहों पर सैकड़ों स्टूडेंट्स को सरकार विरोधी नारे लगाते सुना गया है.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी ने की नेतन्याहू के पारंपरिक भारतीय परिधान की सराहना, बोले — यह हमारी संस्कृति के प्रति आपका सम्मान

Latest News

चीन में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई! जिनपिंग ने 9 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को किया संसद से बाहर

Beijing: चीन की सेना में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की कमान और तैयारियों...

More Articles Like This