खामेनेई ने US-इजरायल पर जवाबी हमले का दिया आदेश, बोले- लड़ाई को अब हम खत्म करेंगे

Must Read

Israel Attacks Iran: इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से शनिवार को ईरान पर बड़ा सैन्य हमला करते हुए कई शहरों को निशाना बनाया, जिसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. वहीं हालात बिगड़ते देख ईरान ने अपना पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया है. इसके अलावा चेतावनी दी है कि हमला उसने शुरू किया है लेकिन इस लड़ाई को खत्म वह करेगा.

कार्रवाई अब सिर्फ तेहरान तक सीमित नहीं

ताजा हमले से संकेत मिल रहे हैं कि कार्रवाई अब सिर्फ तेहरान तक सीमित नहीं है बल्कि ईरान के अलग-अलग हिस्सों को निशाना बनाया जा रहा है. लगातार हो रहे हमलों के बीच पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. ईरानी मीडिया का दावा है कि इस समय 30 से 75 तक मिसाइलें इजरायल की ओर छोड़ी गई हैं. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अब तक 105 मिसाइलें ईरान पर लॉन्च की गई हैं

जवाबी हमले का आदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने जवाबी हमले का आदेश दे दिया है. बताया जा रहा है कि सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड को इजरायल और उसके ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. ईरान की तरफ से पहले ही मिसाइलें दागे जाने की खबर आ चुकी है और अब बड़े स्तर पर जवाबी हमला होने की आशंका जताई जा रही है. पूरे मिडिल ईस्ट में सुरक्षा अलर्ट और बढ़ा दिया गया है.

कई दिन तक चल सकता है सैन्य ऑपरेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजरायल का सैन्य ऑपरेशन कई दिन तक चल सकता है. ईरान के अलग-अलग ठिकानों पर लगातार हमले किए जाएंगे. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर उस खतरे को खत्म करने के लिए कार्रवाई शुरू की है जो ईरान की सरकार से पैदा हो रहा था.

संयुक्त कार्रवाई ईरान की जनता के लिए भी मौका

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि ईरान की सत्ता लंबे समय से इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाती रही है और उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे. नेतन्याहू ने कहा कि यह संयुक्त कार्रवाई ईरान की जनता के लिए भी मौका है कि वह अपनी किस्मत खुद तय करे. उन्होंने ईरान के अलग-अलग समुदायों से भी सरकार के खिलाफ खड़े होने की अपील की.

इसे भी पढ़ें. Afghanistan: अफगान की 89 चौकियां नष्ट, 18 पर कब्जा, पाक के मंत्री का दावा- हमलों में मारे 297 तालिबान लड़ाके

Latest News

अमेरिका-इजरालय के हमले से रद्द हुआ पाकिस्तान का अहम मुकाबला, PCB ने दी जानकारी

America-Israel : ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले से मिडिल-ईस्ट में अफरा-तफरी मची हुई है. दोनों देशों के बीच तनावों...

More Articles Like This