लंदन में मशहूर सिंगर मंज मुसिक गंभीर सड़क हादसे में घायल, मुंबई में होने वाली परफॉर्मेंस भी रद्द

Must Read

London: मंज मुसिक के नाम से मशहूर सिंगर मंजीत सिंह राल लंदन में एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मंजीत की चोटें कितनी गंभीर हैं इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है. हालांकि उनकी टीम ने पुष्टि की है कि स्वास्थ्य कारणों और चोटों के चलते फिलहाल उनका यात्रा करना संभव नहीं है, जिसके कारण उनकी भारत यात्रा को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है.

भारत दौरा और मुंबई परफॉर्मेंस रद्द

इस अचानक हुए हादसे की वजह से उनका बहुप्रतीक्षित भारत दौरा और मुंबई में होने वाली परफॉर्मेंस रद्द कर दी गई है. मंज मुसिक को कल मुंबई में आयोजित होने वाले ज़ी सिने अवार्ड्स 2026 में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देनी थी. स्वैग मेरा देसी और लाल घाघरा जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले मंज अपने भांगड़ा और अर्बन हिप-हॉप स्टाइल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले थे. लेकिन इस हादसे के बाद अब वे इस शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

उनके जल्द ठीक होने की कामना

सोशल मीडिया पर मंज मुसिक के एक्सीडेंट की खबर फैलते ही उनके चाहने वाले और बॉलीवुड के कलाकार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. ज़ी सिने अवार्ड्स के आयोजकों ने भी उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई है. ब्रैडफोर्ड में जन्मे मंजीत सिंह राल ने संगीत के सफर की शुरुआत गुरुद्वारों में कीर्तन से की थी. उन्होंने अपने भाइयों कुलदीप (कुली) और सुरजीत के साथ मिलकर 2000 के दशक में ‘रिदम, ढोल, बेस’ (RDB) बैंड बनाया.

एक नया ‘देसी कूल’ ट्रेंड शुरू

उन्होंने ब्रिटिश हिप-हॉप और बॉलीवुड म्यूजिक को मिलाकर एक नया ‘देसी कूल’ ट्रेंड शुरू किया. मंज ने स्नूप डॉग, टी-पेन और लुडाक्रिस जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ काम कर भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई. साल 2012 में उनके बड़े भाई कुली राल के निधन के बाद यह ग्रुप टूट गया, जिसके बाद 2014 में मंज ने ‘म्यूजिक वन ग्लोबल’ लेबल के साथ अपना सोलो करियर शुरू किया और ‘व्हिसल बजा’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए.

इसे भी पढ़ें. Ali Reza Arafi: खामेनेई की मौत के बाद बदला ईरान का सत्ता समीकरण, अलीरेजा अराफी बने अस्थायी सुप्रीम लीडर

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This