फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की…

Must Read

Israel Attack on Iran : एक बार फिर पाकिस्तान का दोगलापन पूरी दुनिया के सामने आया है. एक तरफ पाकिस्तान की सरकार ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा करती है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान के खाड़ी देशों पर किए गए जवाबी हमलों की भी आलोचना कर रही है. ऐसे में इससे यह स्‍पष्‍ट होता है कि पाकिस्तान दो नावों पर सवार होने की कोशिश कर रहा है.

बता दें कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसाक डार ने इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमलों की निंदा की और साथ ही इन्हें अनुचित बताया. इसके साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान की ओर से सऊदी अरब और खाड़ी देशों में किए गए हमलों की आलोचना की है. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट के दौरान बताया कि ईरान के हमलों के बाद उन्होंने बहरीन, कतर, जॉर्डन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की है और इन हमलों की वजह से उपजे क्षेत्रीय तनाव की कड़ी निंदा की है.

अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन पर चिंता

ऐसे में पोस्‍ट में ये भी कहा गया कि पाकिस्तान की सरकार और जनता ईरान के लोगों के साथ उनके दुख और शोक की घड़ी में शामिल हैं और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और ये भी कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की है. यह एक पुरानी परंपरा रही है कि राष्ट्रध्यक्षों और सरकार को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

खामेनेई की हत्या से पाकिस्‍तानी नाराज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार के इस रुख से उलट वहां की जनता ईरान के साथ खड़ी दिखाई दे रही है. बता दें कि कुछ पाकिस्‍तानी लोगों क एक बड़ा वर्ग खामेनेई की हत्या से बेहद गुस्से में है और वे इजरायल और अमेरिका को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं. इतना ही नही बल्कि कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जहां ईरान के समर्थन और अमेरिका-इजरायल की नीतियों के विरोध में नारे लगाते लोग नजर आए. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी जनता का सबसे हिंसक रूप कराची में देखने को मिला, जहां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हालात बेकाबू हो गए.

उफान पर हैं पाकिस्तान की भावनाएं

इस विरोध प्रदर्शन में दूतावात के बाहर झड़पें भी हुईं, जिनमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. इस घटना से यह स्‍पष्‍ट होता है कि पाकिस्तान के अंदर भावनाएं किस कदर उफान पर हैं और जैसे वहां की सरकार इन हालातों में खुद को संतुलित दिखाने की कोशिश कर रही है, उससे पाकिस्तानी जनता का रुख बेहद अलग दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें :- ‘दुख की इस घड़ी में ईरान के साथ पाकिस्तान की सरकार और लोग’, खामेनेई की मौत पर बोले शहबाज शरीफ

Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This