SBI YONO बंद हो जाएगा’ वाला मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, जानिए इसके पीछे की सच्चाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SBI YONO Fake Message Scam: आज के डिजिटल दौर में अधिकांश लोग बैंकिंग के लिए अपने स्मार्टफोन पर निर्भर हो गए हैं. ऐसे में SBI YONO ऐप इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के बीच एक डराने वाला मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस संदेश में दावा किया जा रहा है कि यदि आपने अपना आधार अपडेट नहीं किया तो आपका SBI YONO अकाउंट तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा.

अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल यह बैंक की ओर से भेजा गया आधिकारिक संदेश नहीं, बल्कि ठगों द्वारा लोगों को फंसाने के लिए फैलाया जा रहा फर्जी अलर्ट है.

ठगी का असली खेल क्या है ?

इस मैसेज के साथ एक लिंक दिया होता है जो आपको एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहता है. बहुत से लोग डर के मारे बिना सोचे-समझे इस लिंक पर क्लिक कर देते हैं और ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. यहीं से सारा खेल शुरू होता है. यह कोई सामान्य ऐप नहीं है, बल्कि एक खतरनाक मालवेयर है.

जैसे ही यह ऐप फोन में इंस्टॉल होता है, साइबर ठगों को आपके डिवाइस का पूरा रिमोट एक्सेस मिल जाता है. इसके बाद वे आपके ओटीपी, पासवर्ड और निजी संदेशों तक आसानी से पहुंच सकते हैं. ऐसे में कुछ ही सेकंड में आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाने का खतरा बढ़ जाता है.

पीआईबी ने चेतावनी दी

सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी PIB ने इस मैसेज को पूरी तरह फर्जी बताया है. पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी बैंक ग्राहकों से इस तरह के संदिग्ध ऐप या फाइल डाउनलोड करने के लिए कभी नहीं कहता. अगर आपको ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उस पर क्लिक न करें. आप इस फर्जी मैसेज की शिकायत सीधे report.phishing@sbi.co.in पर ईमेल करके कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: Israel-Iran Conflict: भारत के लिए नई मुश्किल? पश्चिम एशिया संकट से तेल और रुपये पर दबाव का अंदेशा

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This