ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर US-इजरायल ने किया हमला, तीन जहाज डूबे, कई इमारतें तबाह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran War: ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर अमेरिका-इजरायल ने हमला किया है. इस हमले में तीन जहाज डूब गए हैं और कई इमारतें भी तबाह हुई हैं.

लेटेस्ट सैटेलाइट इमेज में ओमान की खाड़ी के पास दक्षिणी ईरान में कोनार्क नेवल बेस पर टूटी हुई इमारतें दिख रही हैं. ये इमेज कल रविवार को जारी की गई थीं. इस हमले में नुकसान या ऑपरेशनल असर का कोई ऑफिशियल असेसमेंट पब्लिकली जारी नहीं किया गया है।

अमेरिका-इजरायल के हमलों में शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. ईरान ने भी अमेरिका-इजरायल के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मिसाइल हमले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी बीच अब ईरान में कोनार्क नेवल बेस पर हमला हुआ है.

अमेरिका काफी समय से ईरान को न्यूक्लियर एक्टिविटी पर रोक लगाने के लिए कह रहा था, लेकिन ईरान ने काम जारी रखा. इसके लिए अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी चलाया, जिसमें इजरायल ने पूरा सपोर्ट किया.

अमेरिका के इस ऑपरेशन के तहत ईरान में कई जगह मिसाइलों से हमले किए गए. ईरान ने भी हमलों का जवाब देते हुए सात देशों में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया. इन हमलों के बढ़ने के साथ मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है.

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This