Sensex opening bell: कई दिनों की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में भी दिखा उछाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के चलते लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को तेजी के साथ हरे निशान में खुला. इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में अच्छी तेजी देखी गई.

गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद (79,116.19) से 414.29 अंकों की बढ़त के साथ 79,530.48 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी ने भी अपने पिछले बंद (24,480.50) से 135.45 अंकों की तेजी के साथ 24,615.95 पर खुला.

इन शेयरों में दिखा बड़ा बदलाव

सेंसेक्स 266.22 अंकों यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,382.41 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी में 98.80 (0.40 प्रतिशत) अंकों की बढ़त दर्ज की गई और वह 24,579.30 पर कारोबार करता नजर आया.

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.82 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

वहीं सेक्टरवार बात करें तो, निफ्टी रियल्टी शीर्ष लाभ कमाने वाला इंडेक्स बनकर उभरा, उसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी ऑटो इंडेक्स का स्थान रहा.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बीईएल, एनटीपीसी और टाटा स्टील टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि एचसीएल टेक, टीसीएस, एचयूएल, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले शेयर रहे.

Latest News

वोटिंग से पहले बंगाल में हिंसा, आपस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, CAPF जवान समेत कई घायल

West Bengal Election: उत्तर 24 परगना के जगतदल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के...

More Articles Like This