पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के इंवेट में हंगामा, चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी, जांच भी शुरू

Must Read

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के होली इवेंट के दौरान जमकर हंगामा हुआ. धक्का-मुक्की, मारपीट व लात-घूंसो के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और हालात को काबू में किया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

पहली लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, होली कार्यक्रम में मौजूद नौजवानों के बीच पहली लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया था. गुरुग्राम में आयोजित मनकीरत औलख के शो के दौरान कुछ युवकों के बीच आगे खड़े होने को लेकर कहासुनी हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई. कुछ युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी चलाए.

कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी

मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हालात पर काबू पाया और झगड़ रहे युवकों को खींचकर स्टेज के पास से नीचे उतार दिया. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. झगड़े में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है. मनकीरत औलख एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता और संगीत निर्माता हैं, जो ‘काका जी’, ‘बदनाम’ और ‘कोका’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं.

इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स

हरियाणा के फतेहाबाद में जन्मे मनकीरत का गायन करियर 2013 में शुरू हुआ और वे अपनी भांगड़ा और वेस्टर्न ट्रैप शैली के लिए लोकप्रिय हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. मनकीरत को अक्सर “मनी” के नाम से भी जाना जाता है और वह अपने जोशीले गानों के लिए युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

इसे भी पढ़ें. BLA ने सात PAK सैन्य कर्मियों को फांसी पर लटकाया, अल्टीमेटम के बावजूद गंभीर नहीं दिखे पाक के अधिकारी

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This