मशहूर रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज, YouTube ने भी विवादित गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया

Must Read

Gurugram: नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. गाने में कथित तौर पर अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक दृश्यों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं. हरियाणा में उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है. साथ ही अब इस मामले में YouTube ने भी सख्त एक्शन लिया है. वहीं विवाद बढ़ने के बाद YouTube ने भी इस गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज

पंचकूला निवासी एक युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज किया गया है. शिकायत में कहा गया है कि गाने के वीडियो में ‘पाठशाला’ शब्द को बदलकर ‘बादशाला’ लिखा गया है और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है.

स्कूल जैसे पवित्र स्थान की छवि खराब

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की प्रस्तुति से स्कूल जैसे पवित्र स्थान की छवि खराब होती है और इसका बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. साथ ही इससे महिलाओं के प्रति गलत संदेश भी जाता है. पुलिस ने बादशाह के खिलाफ इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के साथ-साथ BNS की धारा 296 के तहत FIR दर्ज की गई है.

महिला आयोग से बादशाह को समन

गाने में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है. महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है. वीडियो में लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है.

गाने पर रोक लगाने की मांग

आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए बादशाह को 13 मार्च को पेश होने का समन जारी किया हैं. साथ ही फिल्म सेंसर बोर्ड से भी इस गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है. फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सभी की नजरें अब 13 मार्च को पानीपत डी.सी. आफिस में होने वाली पेशी पर टिकी हुई हैं.

बस के इस्तेमाल को लेकर भी जांच शुरू

इसके अलावा वीडियो में हरियाणा रोडवेज की बस के इस्तेमाल को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है. संबंधित डिपो के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. विवाद के चलते फिलहाल यह गाना बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध नहीं है.

इसे भी पढ़ें. Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम को बड़ी राहत, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

Latest News

ईरान के हमले से भड़का कतर, अपनाया कड़ा रुख, बोला-अब संभव नहीं मध्यस्थता, हम US के साथ

US Iran War: ईरान द्वारा कतर में अल उदैद एयर बेस और अन्य खाड़ी देशों पर मिसाइल व ड्रोन...

More Articles Like This