JDU मे शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar, NDA के नेताओं ने दी बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nishant Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) में आधिकारिक रूप से शामिल होने पर पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर जदयू कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी और इसे पार्टी के लिए अहम क्षण बताया.

Nishant Kumar की राजनीति में एंट्री के लिए ये सही समय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के लिए यह सही समय है. नीतीश कुमार बिहार के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने लगभग दो दशकों तक असरदार नेतृत्व के साथ राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया. आज भी नीतीश कुमार खुद फैसले लेते हैं और सही समय पर लेते हैं. निशांत कुमार के लिए जदयू के वोट बैंक की मांग है कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. मेरा मानना है कि यह सही समय है कि उनकी सियासी पारी की शुरुआत हो.

पार्टी का जनाधार बढ़ेगा

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना तय है और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि निशांत के आने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा. जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार भविष्य में क्या भूमिका निभाएंगे, यह आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व तय करेगा. फिलहाल उनका पार्टी में शामिल होना महत्वपूर्ण कदम है.

पार्टी व सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करती रहेगी

वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया है कि वह बिहार में ही रहेंगे और पार्टी व सरकार उनके मार्गदर्शन में ही काम करती रहेगी. पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने की मांग की थी.

बिहार के हित में उनके सभी फैसले सही होते हैं

जदयू नेता सुभाष चंद्रा ने बताया कि निशांत कुमार के विचारों और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. वहीं जदयू नेता अजय कुमार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय नेता हैं और बिहार के हित में उनके सभी फैसले सही होते हैं. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना समाज और राज्य के हित में सही कदम साबित होगा. अजय पटेल ने बताया कि निशांत रविवार को जदयू में शामिल होंगे, जिससे संगठन और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें- अयोध्या: 19 मार्च को रामनगरी पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति कार्यालय से तय हुआ का कार्यक्रम

Latest News

अमेरिकी ट्रेड डील से लेकर MSP के मुद्दे तक! राकेश टिकैत ने सरकार पर बोला तीखा हमला

Rakesh Tikait on US trade deal farmers: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में किसान यूनियन...

More Articles Like This