एक्टर किंशुक के घर गूंजी किलकारी, अपने पहले बच्चे का किया स्वागत, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बनाई पहचान

Must Read

New Delhi: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर किंशुक वैद्य के घर खुशियों ने दस्तक दी है. किंशुक अब पिता बन गए हैं. शादी के डेढ़ साल बाद किंशुक वैद्य ने अपनी पत्नी दीक्षा नागपाल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. कपल एक बेबी बॉय के मम्मी-पापा बन गए हैं. इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

असल जिंदगी में पिता बन चुके हैं संजू

किंशुक वैद्य को टीवी के मशहूर बच्चों के शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में संजू के किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है. अब वही संजू अपनी असल जिंदगी में पिता बन चुके हैं और इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक तस्वीर साझा करते हुए अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी.

कर रहे हैं अपने बेटे का स्वागत

एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें इट्स ए बॉय लिखा है और एक बच्चे की क्लिप है. इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते पोस्ट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. किंशुक ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ढेर सारे प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत कर रहे हैं’.

8 मार्च 2026 को हुआ बेटे का जन्म

उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म 8 मार्च 2026 को हुआ है. पोस्ट सामने आते ही मनोरंजन जगत के कई कलाकारों और फैंस ने नए माता-पिता को शुभकामनाएं दीं. किंशुक और दीक्षा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों ने अगस्त 2024 में सगाई की थी और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 22 नवंबर 2024 को अलीबाग में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी रचाई.

साझा की थी दीक्षा की प्रेग्नेंसी की खबर

इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. इसके बाद दिसंबर 2025 में कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दीक्षा की प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. उस पोस्ट में दोनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी, जिसमें वे छोटे-छोटे बेबी शूज पकड़े हुए नजर आ रहे थे.

इसे भी पढ़ें. Iran Israel War: दुबई एयरपोर्ट के पास बजने लगे एयर रेड सायरन, बम शेल्टर में भेजे गए यात्री, वीडियो वायरल

Latest News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरुण तुपे की मौत, घर में मिला शव, आखिर किस वजह से गई जान?

Maharashtra: महाराष्ट्र के एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई. उन्होंने अपनी आखिरी...

More Articles Like This