अमेरिका ने होर्मुज के पास दागे गोले, ईरान के 16 जहाज किए तबाह

Must Read

Strait of Hormuz Crisis : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अमेरिका ने दावा करते हुए कहा कि उसने मंगलवार को ईरान के एक दर्जन से ज्यादा माइन बिछाने वाले जहाजों को नष्ट कर दिया है. इतना ही नही बल्कि ईरान ने भी  चेतावनी दी है कि वह क्षेत्र से होने वाले तेल निर्यात को रोक देगा और अपने दुश्मनों तक एक लीटर तेल भी नहीं पहुंचने देगा.

16 जहाजों को किया नष्ट- अमेरिकी सेना का दावा

इस मामल को लेकर अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाजों को नष्ट कर दिया है. बता दें कि यह जलमार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, क्‍योंकि यहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई गुजरती है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के दौरान कहा कि अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है कि ईरान ने इस जलमार्ग में विस्फोटक बिछाए हैं.

अमेरिकी सेना ने जारी किया वीडियो

बता दें कि अमेरिकी सेना ने इन जहाजों को नष्ट करने के दावे के साथ कुछ वीडियो भी जारी किए हैं, जिन्हें सार्वजनिक किया गया है. जानकारी के मुताबिक, उनका यह कदम ऐसे समय उठाया गया है कि जब ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने इस जलमार्ग में बिछाए गए किसी भी माइन को तुरंत नहीं हटाया, तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

दोनों देशों के बीच 11वें दिन पहुंचा युद्ध

वर्तमान में दोनों देशों के बीच जारी युद्ध अब 11वें दिन में पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि हालात को देखते हुए दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी और भी सख्त होती जा रही है. ऐसे में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि इस युद्ध के सबसे तेज और बड़े हमले अभी बाकी हैं. इतना ही नही बल्कि जानकारी देते हुए पेंटागन ने यह भी बताया कि इस संघर्ष में अमेरिकी सैनिकों के बीच चोटिल होने के कई मामले सामने आए हैं.

हमले को लेकर ईरानी नेताओं ने किया स्‍पष्‍ट   

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट और अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है. इस मामले का लेकर ईरानी नेताओं ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वे किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप के खिलाफ धमकी भरे बयान भी दिए हैं. इसके अलावा ईरान ने इजरायल और खाड़ी के अरब देशों के खिलाफ नए हमले भी शुरू कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें :- छत्रपती संभाजी महाराज का बलिदान दिवस आज, HM अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

Bank Holiday 2026: 1 मई को कहीं बंद तो कहीं खुलेंगे बैंक, बाहर निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का स्टेटस

1 मई को मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. मई 2026 में कुल 12 दिन छुट्टियां रहेंगी.

More Articles Like This