Jaunpur LPG Cylinder Shortage: जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत: एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, लोग घंटों इंतजार को मजबूर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaunpur LPG Cylinder Shortage: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है.

गुरुवार को सुबह से ही सैकड़ों लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर लाइन में लगे दिखाई दिए. स्थिति यह रही कि कई लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया.

यह भी पढ़े: Mumbai LPG Crisis: कमर्शियल LPG की कमी से संकट, 40% रेस्टोरेंट प्रभावित; कई होटल बंद, मेन्यू में भी कटौती


महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए.

कई लोगों ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा. इससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है.


रसोई व्यवस्था पर पड़ा असर

गैस सिलेंडर की कमी का सीधा असर लोगों की रसोई पर पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों को मजबूरन खाना बनाने के लिए लकड़ी या अन्य पारंपरिक तरीकों का सहारा लेना पड़ रहा है.

इससे न केवल समय ज्यादा लग रहा है बल्कि धुएं के कारण स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है.

यह भी पढ़े: हवाई सफर पर ‘मिडिल ईस्ट तनाव’ की मार: Air India ने बढ़ाया किराया, जानें कितने बढ़े दाम


गैस एजेंसी ने बताई आपूर्ति में कमी

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सिलेंडर की आपूर्ति में कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. उनका कहना है कि अचानक मांग बढ़ने से वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है.

हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है.


प्रशासन ने दिए समाधान के संकेत

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसके बावजूद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है और वे प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं. लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी और उन्हें राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े: LPG Crisis Impact: एलपीजी की कमी की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी, अप्लायंसेज कंपनियों के शेयर चढ़े

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This