मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच ईरान का हमला, US के पांचवें नौसेना बेड़े के पास भीषण धमाका

Must Read

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. ईरान ने एक बार फिर से बहरीन में मौजूद अमेरिका की पांचवीं फ्लीट पर हमला किया है. इस नेवल फ्लीट बेस के पास जोरदार धमाका सुना गया है. ये फ्लीट होर्मुज की सुरक्षा में तैनात रहती है. इसी बीच फारस की खाड़ी में दो विदेशी ऑयल टैंकरों पर हमले की बड़ी घटना सामने आई है.

38 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाला

इराकी पोर्ट्स कंपनी के प्रमुख फरहान अल-फार्तूसी के मुताबिक हमले के बाद आग की चपेट में आए जहाजों से 38 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाज माल्टा के झंडे वाला जेफिरोस और मार्शल आइलैंड्स का सेफसी विष्णु थे. फिलहाल विस्फोट की असली वजह साफ नहीं है.

ईरानी मिसाइल अपने लक्ष्य तक पहुंची

सुरक्षा सूत्रों को शक है कि विस्फोटकों से लैस एक ईरानी नाव इन जहाजों से टकराई हो सकती है. जांच अभी जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक यूएई के फुजैराह में दागी गई एक ईरानी मिसाइल अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर अपने लक्ष्य तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि मिसाइल को रोकने के लिए छह पैट्रियट इंटरसेप्टर दागे गए लेकिन वह उन्हें पार कर गई और लक्ष्य पर जा लगी.

इनमें से एक धमाका बहुत तेज

फिलहाल हमले से हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. दुबई के डाउनटाउन में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. एक एएफपी संवाददाता के अनुसार इनमें से एक धमाका बहुत तेज था. बताया गया है कि यह घटनाएं उस समय हुईं जब ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखे हुए है.

इलाके में बढ़ गया तनाव

संवाददाता ने बताया कि धमाकों के बाद एक रिहायशी इलाके के ऊपर छोटे-छोटे धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दिए. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं. खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण कई जगहों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंका बनी हुई है, जिससे पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें. क्या जेल जाएंगे Hardik Pandya ? तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड संग लेटना पड़ा भारी, पुणे में दर्ज हुई शिकायत

Latest News

आरा में वारदातः क्षत्रिय कल्याण संगठन अध्यक्ष के शरीर में उतारी आठ गोलियां, मौत

Murder in Bihar: बिहार से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां गुरुवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां...

More Articles Like This