‘मात्र 14 दिन की जंग में US से भीख मंगवा दिया’, ट्रंप के रूस से तेल खरीदने की अपील पर ईरान का पलटवार

Must Read

Iran-America War: अमेरिका और ईरान के बीच जंग के साथ बयानबाजी भी काफी तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के देशों से रूस से तेल खरीदने की अपील की है ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल को थामा जा सके. ईरान के खर्ग द्वीप को तबाह करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बीच तेहरान ने भी बेहद चुभने वाला कटाक्ष किया.

दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है अमेरिका

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- अमेरिका महीनों से भारत पर रूसी तेल नहीं खरीदने का दबाव बना रहा था लेकिन ईरान के साथ दो सप्ताह की जंग में ही व्हाइट हाउस अब भारत सहित दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है. वह भीख मांग रहा है कि दुनिया रूस से तेल खरीदे. शिया मुल्क ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि मात्र 14 दिन की जंग में हमने अमेरिका से भीख मंगवा दिया है.

रूस से तेल खरीदने की अमेरिकी अपील

ईरान का यह बयान रूस से तेल खरीदने की अमेरिकी अपील को लेकर आया है. अरागची ने यूरोपीय देशों को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वे अमेरिका के इस ‘अवैध जंग’ को सपोर्ट कर रहे हैं. उनको लगता है कि वे ईरान के खिलाफ अमेरिकी का इस अवैध जंग को सपोर्ट कर रूस के खिलाफ वाशिंगटन का समर्थन हासिल कर लेंगे. लेकिन, यह एक बकवास सोच है.

30 दिनों तक छूट देने की घोषणा

ईरान के विदेश मंत्रायल ने एक्स पर अपने बयान के साथ फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट भी पोस्ट की है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे कच्चे तेल के बढ़ते दाम से रूस को फायदा हो रहा है. उसकी कमाई बढ़ गई है. अरागची के इस बयान से कुछ समय पहले ही ट्रंप प्रशासन ने दुनिया के देशों के रूस से तेल खरीद की 30 दिनों तक छूट देने की घोषणा की थी.

समंदर में फंसे को तेल खरीदने की अनुमति

बीते सप्ताह अमेरिका वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि वाशिंगटन ने भारत को रूस से समंदर में फंसे को तेल खरीदने की अनुमति दी, ताकि तेल बाजार में तेल की आपूर्ति बढ़ाई जा सके. उन्होंने कहा था कि भारतीय अच्छे एक्टर रहे हैं. हमने उनसे रूस तेल की खरीद रोकने को कहा था. उन्होंने ऐसा किया. उन्होंने अमेरिका के अनुरोध को मान लिया था. अब हम उन्हें अस्थायी छूट दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. US-इजरायल के साथ और भी लंबी चलेगी जंग, पाताललोक में मौजूद ईरान की मिसाइल सिटी- कामिकाजी ड्रोन का सामने आया वीडियों

Latest News

समाज में परिवर्तन लाने का माध्यम है शिक्षा: डा. दिनेश शर्मा

लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डा दिनेश शर्मा ने शिक्षा समाज में परिवर्तन लाने का...

More Articles Like This