Farrukhabad Accident: ट्राला ने बाइक को रौंदा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Farrukhabad Accident: यूपी के फर्रुखाबाद दुखद खबर सामने आई है. यहां एक ट्राला बाइक सवार तीन युवकों के लिए काल बन गया. ट्राला ने तीनों को रौंद दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी गई.

मिली जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज कस्बा के चौराहे से शनिवार रात करीब एक बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक गुजर रहे थे. इसी दौरान मोहम्ममदाबाद रोड की तरफ से डस्ट भरे ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरी और ट्राला तीनों युवकों को रौंदते हुए निकल गई.

इस हादसे में दो युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और तीनों की मौत हो गई. ट्राला अनियंत्रित होकर पेड़ तोड़ते हुए एक बीज भंडार की दुकान में घुस गया. इस दौरान चपेट में आई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्राला चालक मौके से भाग निलका था. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पहचान करने में जुट गई. बाइक पर एटा का नंबर लिखा है. इसके आधार पर पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

Latest News

Bengal Election: दक्षिण 24 परगना जिले में 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, लंबी कतार में खड़े नजर आए मतदाता

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में मगराहाट (पश्चिम) और डायमंड हार्बर विधानसभा...

More Articles Like This