ईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका, इस देश ने US आर्मी के लिए बंद किया एयरस्पेस

Must Read

Israel-US Iran War: ईरान युद्ध के बीच स्विट्जरलैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए सीमित कर दिया है. इस मामले को लेकर स्विट्जरलैंड सरकार का कहना है कि उसकी पुरानी नीति तटस्थ रहने की है, इसके साथ ही युद्ध से जुड़े अमेरिकी विमानों को अपने एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे में अपने जारी बयान में सरकार ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के दो रिकॉनिसेंस विमानों को 15 मार्च को स्विट्जरलैंड के एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई. इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि ये उड़ानें सीधे तौर पर ईरान के साथ चल रहे युद्ध से जुड़ी थीं, इसलिए उन्हें मंजूरी नहीं दी गई.

मेडिकल मदद से जुड़ी उड़ानों को मिली अनुमति

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार स्विस सरकार ने 3 अन्य अमेरिकी फ्लाइट्स को अनुमति दे दी. बता दें कि इनमें 15 मार्च को दो ट्रांसपोर्ट विमान और 17 मार्च को एक मेंटेनेंस से जुड़ी उड़ान शामिल है. बता दें कि यह फैसला स्विस फेडरल काउंसिल ने कई अनुरोधों की समीक्षा के बाद लिया. इसके साथ ही ये अनुरोध फेडरल ऑफिस ऑफ सिविल एविऐशन के पास आए थे, जो कि इस तरह की कूटनीतिक अनुमति से जुड़े मामलों को देखता है. ऐसे में स्विट्जरलैंड ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि मानवीय या मेडिकल मदद से जुड़ी उड़ानों को अनुमति मिलती रहेगी.

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर किए हमले

बता दें कि स्विट्जरलैंड का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था,  जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे. इस मामले को लेकर रिपोर्ट का कहना है कि इस युद्ध में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर लोग ईरान के हैं. बता दें कि इस युद्ध का असर दुनिया की तेल सप्लाई पर भी पड़ा है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र से तेल लेने वाले देशों से अपील की है कि वे जहाजों की सुरक्षा के लिए अपनी नौसेना भेजें.

 इसे भी पढ़ें :-‘ईरान की सैन्य ताकत होगी और भी कमजोर’, मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This