Fire In Odisha: आग का गोला बनी किराना दुकान, जिंदा जले सो रहे पिता-पुत्र

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire In Odisha: ओडिशा से दुखद खबर सामने आई है. यहां खुद की दुकान ही पिता-पुत्र के लिए चीता बन गई. अज्ञात कारणों से धधकी आग में पिता-पुत्र की जिंदा जलकर मौत हो गई. दिल की झंकझोर देने वाली यह घटना खुर्दा जिले में शनिवार देर रात हुई.

रोज दुकान में सोते थे पिता और पुत्र

शुरुआती जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पिता और पुत्र ने रोज की तरह खाना खाया और दुकान के अंदर ही सोने चले गए. देर रात किसी कारणवश दुकान में आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरी दुकान को अपनी जद में ले लिया. आग इतनी भयानक थी कि दोनों बाहर नहीं निकल सके और गंभीर रूप से झुलसने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी रविवार सुबह तब सामने आई जब गांव के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा. पास जाकर जब लोगों ने अंदर देखा तो दुकान पूरी तरह जल चुकी थी और अंदर पिता-पुत्र के जले हुए शव पड़े थे. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर बाद बेगुनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान राजेश साहू और उनके बेटे लक्ष्मीधर साहू के रूप में हुई. दोनों बेगुनिया थाना क्षेत्र के सानपदार गांव के रहने वाले थे. राजेश गांव में एक छोटी किराना दुकान चलाते थे. यही दुकान रात के समय उनका आराम करने का स्थान भी थी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं. पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य आकस्मिक कारण से लगी हो सकती है. फिलहांल, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This