Stock Market Today: मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Today: मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत की. सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 353.78 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 76,424.62 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 112.70 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,698 पर कारोबार करता दिखा.

आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी

शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. निफ्टी आईटी इंडेक्स टॉप गेनर रहा. इसके अलावा ऑटो, मीडिया, इंफ्रा, कंजप्शन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक, डिफेंस, सर्विसेज, हेल्थकेयर, पीएसई, रियल्टी और फार्मा सेक्टर में भी खरीदारी देखी गई. वहीं दूसरी ओर मेटल और कमोडिटी सेक्टर में दबाव नजर आया और ये लाल निशान में कारोबार करते दिखे.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी

लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत तक मजबूत हुआ, जो बाजार की चौतरफा मजबूती को दर्शाता है.

इन शेयरों में दिखी तेजी और गिरावट

सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में टीसीएस, इंडिगो, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एलएंडटी और मारुति सुजुकी शामिल रहे. वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

फेड के फैसले पर टिकी बाजार की नजर

बाजार में यह तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर आने वाले फैसले से पहले देखने को मिल रही है. दो दिवसीय बैठक 17 मार्च से शुरू हुई है और आज इसका परिणाम आएगा. ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते यह बैठक और भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे आगे बाजार की दिशा तय हो सकती है.

एशियाई बाजारों से मिला सपोर्ट

ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल देखने को मिला. टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के बाजार हरे निशान में रहे, जबकि शंघाई और हांगकांग में हल्की गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे, जिससे भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला.

एफआईआई की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली जारी है. मंगलवार को एफआईआई ने 4,741.22 करोड़ रुपए की बिकवाली की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,225.32 करोड़ रुपए का निवेश कर बाजार को सहारा दिया.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के बढ़े भाव, जानें रेट

Latest News

लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई पहचान, खत्म हुई 308 पहिए वाले ट्रक की जर्नी, बलरामपुर पहुंचा बेल्जियम वाला वेसल

Belgium Vessel News : बेल्जियम से आई मशीन को आखिरकार जहां पहुंचना था वहां पहुंच तो गई, लेकिन इस...

More Articles Like This