कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप, बोले- मुझे पता नहीं था…

Must Read

Trump To Iran : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर तेहरान कतर के लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) इन्फ्रास्ट्रक्चर पर और हमले करता है तो वॉशिंगटन साउथ पार्स गैस क्षेत्र को बड़े पैमाने पर उड़ा सकता है, उनका कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए खतरा बनता जा रहा है.

सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह इस तरह के विनाश को ऑथराइज्ड नहीं करना चाहते, लेकिन अगर कतर की एलएनजी सुविधाओं को फिर से निशाना बनाया गया तो वह ऐसा करेंगे. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि मैं इस स्तर की हिंसा को ऑथराइज्ड नहीं करना चाहता क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अगर कतर की एलएनजी पर फिर से हमला हुआ तो मैं ऐसा करने में संकोच नहीं करूंगा.

एलएनजी स्थलों को भारी पहुंचा नुकसान

यह चेतावनी ऐसे समय में आई, जब कतर ने कहा कि ईरानी मिसाइल हमलों से देश में अतिरिक्त एलएनजी स्थलों को भारी नुकसान पहुंचा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कतर की सरकारी तेल और गैस कंपनी कतर एनर्जी ने कहा कि मिसाइल हमलों से सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है और बड़ी आग लग गई है. फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं और अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने दी चेतावनी

बता दें कि कतर पर हुए ये हमले फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर इजरायल के हमले के बाद हुए, इसे ईरान और कतर साझा करते हैं. ऐसे में इस हमले को लेकर तेहरान ने कड़ी निंदा की और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले अनियंत्रित परिणामों की चेतावनी दी.

हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं

इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान के विशाल साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हुए हालिया हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी और कतर भी इसमें शामिल नहीं था. उन्‍होंने लिखा कि “मिडिल ईस्ट में जो कुछ हुआ है, उससे नाराज होकर इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र के एक प्रमुख गैस संयंत्र पर हमला किया और इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वॉशिंगटन को हमले की सूचना नहीं थी.’’

इजरायल द्वारा कोई और हमला नहीं किया जाएगा– ट्रंप

साथ ही ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि जब तक ईरान कतर पर दोबारा हमला नहीं करता, तब तक इजरायल गैस क्षेत्र पर कोई और हमला नहीं करेगा. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने लिखा कि “इस अत्यंत महत्वपूर्ण और मूल्यवान साउथ पार्स क्षेत्र पर इजरायल द्वारा कोई और हमला नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :- ईरान ने सऊदी समेत इन देशों को दी चेतावनी! मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This