कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर की PM Modi से मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kangana Ranaut: ‘गैंगस्टर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. आज उन्होंने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम से मुलाकात की फोटो शेयर की.

Kangana Ranaut की बहन रंगोली भी थीं मौजूद

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थीं. इस दौरान कंगना को भेंट स्वरूप तस्वीर भी मिली. अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने लिखा, “आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला. मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा.

पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक और शुभचिंतक माना

कंगना कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए गए सराहनीय कार्यों की वजह से ही वे राजनीति में आने के लिए प्रेरित हुई थीं. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2014 से पहले देश में बहुत निराशा थी और वे भी देश की हालातों को लेकर चिंतित थीं, लेकिन 2014 के बाद देश को असल मायनों में आजादी मिली है. अभिनेत्री ने हमेशा पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक और शुभचिंतक माना है. वे आए दिन सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़े क्लिप्स शेयर करती रहती हैं.

2024 में थामा था भाजपा का दामन

साल 2024 में कंगना ने भाजपा का दामन थामा था. उन्हें लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी से उम्मीदवार बनाया गया. कंगना पहली ही बार में चुनाव जीतीं और मंडी से सांसद बनीं. आज वे अपना फिल्मी करियर और राजनीतिक करियर दोनों ही बखूबी संभाल रही हैं. अभिनेत्री सदन में लगातार हमलावर रहती हैं और हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी के लिए ‘टपोरी’ शब्द का इस्तेमाल किया था. अभिनेत्री का कहना था कि विपक्ष के नेता का व्यवहार सदन में किसी रोड-साइड लड़के की तरह होता है, जिसकी वजह से सभी महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ को लेकर फिर विवादों में फंसे रणवीर सिंह! गुरु गोविंद सिंह के अपमान का आरोप, विरोध में उतरा सिख समुदाय

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This