Cylinder Blast in Varanasi: गैस सिलिंडर में ब्लास्ट, गिरा मकान, भाई-बहन की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cylinder Blast in Varanasi: वाराणसी से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास एक गली में गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया. तेज धमाके से मकान ध्वस्त हो गया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

तेज धमाके से दहला इलाका

मिली जानकारी के अनुसार, लहरतारा में मंगलवार की सुबह अचानक धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा. बाहर निकलकर लोगों ने देखा तो एक मकान ध्वस्त हो गया था. पुलिस को सूचना देने के बाद लोग बचाव कार्य में जुट गए.

आनन-फानन रेस्क्यू कर सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. जहां दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में अमन चौधरी (31 वर्ष) और बुजुर्ग महिला गिरजा देवी (60 वर्ष) शामिल हैं.

एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया

घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन, एडीएम आलोक वर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहती थीं.

गैस रिसाव की वजह से ब्लास्ट हुआ सिलेंडर

मंगलवार की सुबह खाना बना रही थीं. इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव की वजह से ब्लास्ट हुआ. जिससे मकान गिर गया और इसमें तीनों बच्चों सहित गिरजा देवी मलबे में दब गईं.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. इलाज के दौरान भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की उपचार चल रहा है. मृतकों की पहचान प्रीति (27 वर्ष) और ओम कुमार चौधरी (30 वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This