LPG Booking Rules: सिलेंडर बुकिंग टाइमलाइन पर सरकार का स्पष्टीकरण, 25 और 45 दिन वाला नियम ही लागू

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Booking Rules India: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समय-सीमा को लेकर सोशल मीडिया और कुछ खबरों में चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुरानी व्यवस्था ही जारी है.

मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 45 दिन, सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई समय-सीमा लागू कर दी गई है.

अफवाहों को बताया पूरी तरह गलत

सरकार ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा नियमों के तहत एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है. शहरी क्षेत्रों में यह सीमा 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन ही है और यह नियम सभी प्रकार के उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होता है.

लोगों से अफवाहों से बचने की अपील

मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत गैस सिलेंडर की बुकिंग करने से बचें. गलत जानकारी फैलाने से अनावश्यक घबराहट पैदा हो सकती है, जिससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ता है.

LPG की कोई कमी नहीं, सप्लाई सामान्य

सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है. सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और सप्लाई सामान्य बनी हुई है. सोमवार तक करीब 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की जा चुकी है, जिससे बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित है.

पेट्रोल-डीजल और PNG कनेक्शन पर अपडेट

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है और देश भर में 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं. इसके अलावा पीएनजी कनेक्शन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और एक ही दिन में 7,500 नए कनेक्शन जारी किए गए हैं.

सप्लाई मजबूत करने पर सरकार का फोकस

सरकार लगातार एलपीजी सप्लाई को मजबूत बनाने के लिए नए स्रोत जोड़ रही है और राज्यों को वितरण व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि देशभर में गैस की आपूर्ति सुचारू बनी रहे.

यह भी पढ़े: एशिया में डिजिटल क्रांति: 27 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, AI से बढ़ रहा विकास

Latest News

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन आदिशक्ति की स्‍वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है. इस...

More Articles Like This