PAK क्रिकेटर की पहली और दूसरी पत्नी में जंग, पूर्व पत्नी के सनसनीखेज खुलासे से मचा हंगामा

Must Read

New Delhi: पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम की पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया पर बुधवार को सनसनीखेज पोस्ट कर हंगामा खडा कर दिया. इमाद की मौजूदा पत्नी नायला रजा को ‘घर तोड़ने वाली’ महिला बता दिया. सानिया ने रजा पर अपने एक बच्चे को छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कई अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. कुछ माह पहल सानिया ने इंस्टाग्राम पर इमाद को धोखेबाज, घर तोड़ने वाला और हत्यारा बताया था.

पूर्व पति की पत्नी पर जमकर साधा निशाना

सुबह इंस्टाग्राम स्टोरी में सानिया अशफाक ने अपने पूर्व पति की पत्नी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘तो क्या यह घर तोड़ने वाली मेरे बच्चों में से एक को चाहती है? उसके जैसी बाजारू औरत की मेरे बच्चों की जिंदगी में कभी कोई जगह नहीं होगी. मैं उसकी परछाई को भी उनके पास नहीं आने दूंगी.’

कम से कम आठ घंटे तक लाइव

इंस्टाग्राम स्टोरी कम से कम आठ घंटे तक लाइव रही, जिसके बाद सानिया अशफाक ने इसे डिलीट कर दिया. वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जब अशफाक ने अपने पूर्व पति और उसकी पत्नी पर हमला बोला हो. फरवरी में सानिया अशफाक ने उनकी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने वसीम को ‘धोखेबाज’ और राजा को घर तोड़ने वाली बताया था.

इन्फ्लुएंसर नायला रजा से शादी का खुलासा

वसीम और सानिया अशफाक ने 2019 में शादी की थी. दिसंबर 2025 में अलग होने से पहले इस जोड़े के तीन बच्चे थे. तलाक की घोषणा के महज दो महीने बाद वसीम ने नायला राजा से शादी कर ली. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर इन्फ्लुएंसर नायला रजा से अपनी शादी का खुलासा किया, जहां उन्होंने अशफाक के साथ अपनी पहली शादी को अपने जीवन के ‘सबसे कठिन अध्यायों में से एक’ बताया.

इसे भी पढ़ें. ‘अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है’, ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, समझौते से पहले स्थिति बेहद जटिल

Latest News

US-Iran War: ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने आम नागरिकों को थमाए हथियार, Live TV पर AK-47 से फायरिंग

US-Iran War: अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान में आम नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग...

More Articles Like This