Gorakhpur: सीएम योगी बोले- जरूरत हो तभी पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, अफवाह के चक्कर में न पड़े

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गीडा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने आईटी पार्क का लोकार्पण किया. इसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा. हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं. जरूरत हो तभी पेट्रोल डीजल लेने जाएं. अफवाह के चक्कर में जब पड़ते हैं, तब लोग हमारी राष्ट्रभक्ति पर संदेह करते हैं.

कोई भी रसोई गैस का सिलिंडर एक महीने चल जाता था 

उन्होंने कहा कि सरकार के साथ किसी भी नेशनल इश्यू में काम करते हैं तो यही राष्ट्रभक्ति है. कोई भी रसोई गैस का सिलिंडर एक महीने चल जाता था. आज लोग पांचवे छठवें दिन ही सिलिंडर लेने चले जा रहे हैं, इसकी क्या जरूरत है. सिलिंडर होम डिलीवरी कराए. लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है. भारत में सब अच्छा है. उत्साहपूर्ण तरीके से सभी कार्यक्रम हो रहे है.

दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी भारत में है

सीएम योगी ने कहा कि स्टार्टअप चलाने वाला व्यक्ति अपना कंप्यूटर लेकर आईटी पार्क में जाएगा उसको जगह, बिजली कनेक्शन और अन्य जन सुविधाओं की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. जहां भी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी अपना धमक दिखा रही है, उसका सबसे सफल मॉडल यही है. हमारे युवा में टैलेंट है. इस टैलेंट को जब टेक्नोलॉजी से जोड़ते हैं तो वह अपने आप में अपनी प्रतिभा को कईगुना तेजी के साथ आगे बढ़ाने में सफल रहता है. दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी भारत में है.

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले की सरकारों ने युवाओं के स्केल को स्किल में बदलने का प्रयास नहीं किया. इसके परिणाम से युवा निराश होते थे और पलायन करते थे. 2014 के बाद एक-एक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिला. सॉफ्टवेयर की फील्ड में जो भी युवा अपने स्टार्टअप के लिए प्लेटफॉर्म चाहता है, उसे यहां मिलेगा.

अब हम केवल हार्डवेयर में ही नहीं, सॉफ्टवेयर में भी…

15 अप्रैल को पूर्वी यूपी के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ होने जा रहा है. अब हम केवल हार्डवेयर में ही नहीं, सॉफ्टवेयर में भी अपनी क्षमता दिखाएंगे. इस बार के बजट में टेक्नोलॉजी पर विशेष फोकस किया गया है. जब हम तकनीक से परहेज करते हैं तो प्रतिस्पर्धा में नहीं रहते. हमें दुर्गति के नहीं, प्रगति के मार्ग पर चलना है.

सीएम योगी ने कहा कि एमएमएमयूटी को ग्रीन हाइड्रोजन पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिया गया है. नया भारत विरासत और विकास में विश्वास करता है. एनर्जी के लिए हमें किसी के भरोसे न रहना पड़े, इसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लाना पड़ेगा. जापान इस तकनीक में काफी आगे है. उनके साथ मिलकर इस कार्यक्रम में आगे बढ़ेंगे.

यूपी में जिस क्षेत्र में संभावना है, उसके लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जा रहा है. कानपुर में लेदर और ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया. वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर एग्रीटेक में काम कर रहे हैं. गीडा में प्लास्टिक पार्क भी विकसित हो रहा है.

सीएम योगी ने ली सांसद की चुटकी

सीएम योगी ने कहा कि इस समय युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित है. उन्होंने सांसद रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वहां युद्ध नहीं हो रहा होता तो रविकिशन इस समय दुबई में होते. आज समय है तो बोले सहजनवा चल लेते हैं. रविकिशन को विश्वास नहीं हो रहा था.

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पांच हजार करोड़ रुपये लग गए होंगे. मैने कहा गोरखपुर में पिछले पांच वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये लग चुके हैं. गोरखपुर से हाइवे कनेक्टिविटी अच्छी हो गई है.

काम सीख के देश के बाहर मत चले जाना: रवि किशन

सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि इस पार्क से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा. यह ऐतिहासिक कार्य है. राजेश त्रिपाठी बड़ा चर्चा में हैं. विधायक के रूप में आपको देखना चाहिए संसद भी है. उसे भी कुछ बोलना होता है. यहां बच्चे टेक्नोलॉजी में आगे आएंगे. यूरोप में जो कंपनी हैं, वहां भारतीय युवा काम कर रहे.

चुनाव कपार पर बा, विपक्ष…

भारतीय युवाओं के दिमाग को खरीदा जाता है. काम सीख के देश के बाहर मत चले जाना. जहां कभी कब्रिस्तान बनना था, वहां आज उद्योग लग रहे हैं. चुनाव कपार पर बा. विपक्ष सरकार को बदनाम कर रहा. ओछी राजनीति शुरू हो गई है. आप लोग बहुत दुर्गति में रहे हो. अब अच्छे दिन आए है.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This