ChatGPT : आज के डिजिटल दौर में ChatGPT जैसे AI टूल्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. वर्तमान समय में यह पढ़ाई, काम, कोडिंग या कंटेंट लिखने तक हर जगह इसका इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन बता दें कि कुछ तरह के सवाल पूछना आपके लिए जोखिम भरा भी हो सकता है? क्योंकि गलत जानकारी साझा करने या संवेदनशील सवाल पूछने से आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है.
निजी जानकारी से जुड़े सवाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार कभी भी AI से अपने बैंक डिटेल्स, आधार नंबर, पासवर्ड या OTP जैसी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए. क्योंकि ये बेहद संवेदनशील डेटा होता है जो गलत हाथों में जाने पर आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है.
गैरकानूनी काम से जुड़े सवाल
इसके साथ ही अगर आप AI से हैकिंग, फ्रॉड या किसी गैरकानूनी गतिविधि के बारे में जानकारी मांगते हैं तो यह गलत होने के साथ आपको कानूनी परेशानी में भी डाल सकता है. इसस दौरान ऐसे सवाल पूछने से बचना ही बेहतर है.
हेल्थ से जुड़े गंभीर सवाल
बता दें कि AI सामान्य जानकारी दे सकता है लेकिन गंभीर बीमारी, दवा या इलाज से जुड़े फैसले सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही लेने चाहिए. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर से सलाह न लेकर AI पर पूरी तरह निर्भर रहना आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है. माना जाता है कि एआई आपको बस एक नॉर्मल जानकारी दे सकता है. लेकिन गंभीर बीमारी के लिए हमेशा आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वाले सवाल
जानकारी के मुताबिक, AI से गलत या भ्रामक जानकारी बनवाना या फैलाना समाज के लिए नुकसानदायक है. इसकी वजह से लोगों में भ्रम फैल सकता है और आपकी विश्वसनीयता भी प्रभावित हो सकती है. साथ ही ऐसा करने से आपको कानूनी पछड़े में भी पड़ना पड़ सकता है.
जीवन से जुड़ी बातें AI से पूछना प्राइवेसी का उल्लंघन
इसके साथ ही किसी और व्यक्ति की निजी जानकारी जैसे उनका फोन नंबर, पता या निजी जीवन से जुड़ी बातें AI से पूछना प्राइवेसी का उल्लंघन है. इतना ही नही बल्कि यह अनैतिक होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी गलत हो सकता है. ऐसे में इसे सिर्फ जरूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए.
AI का करें सही इस्तेमाल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, AI का सही इस्तेमाल आपकी जिंदगी को आसान बना सकता है लेकिन गलत सवाल पर आपको नुकसान भी हो सकता है. हमेशा ध्यान रखें कि आप क्या पूछ रहे हैं और क्या जानकारी साझा कर रहे हैं. इसके साथ ही ChatGPT जैसे AI टूल्स बेहद उपयोगी हैं लेकिन समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी है. कुछ गलत सवाल आपको मुश्किल में डाल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :- Commercial LPG News: अब 70% तक बढ़ा आवंटन, होटल से उद्योग तक सबको मिलेगा फायदा

