ईरान का सऊदी अरब में सैन्य अड्डे पर मिसाइल से हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल, इसमें दो की हालत गंभीर

Must Read

Israel US Iran War: ईरान ने सऊदी अरब स्थित एक सैन्य अड्डे पर शुक्रवार को मिसाइल से हमले किए. जिसमें 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि ईरान “पूरी तरह तबाह” हो चुका है.

हमले में कई विमानों को भी पहुंचा नुकसान

वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया था कि “लिखित इतिहास में कभी भी किसी देश की सैन्य शक्ति को इतनी तेजी से और इतने प्रभावी ढंग से निष्क्रिय नहीं किया गया.” ईरान की ओर से किए गए हमले में कई विमानों को भी नुकसान पहुंचा है. इस घटना से अवगत दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी.

अमेरिकी वायुसेना के ईंधन भरने वाले कई विमान क्षतिग्रस्त

अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हुए इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के ईंधन भरने वाले कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए. विमानों को हुए नुकसान को दर्शाती उपग्रह तस्वीरें भी ऑनलाइन साझा की गईं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार को कहा था कि एक महीने से जारी इस संघर्ष में 300 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं.

30 अब भी सेवा के लिए अयोग्य

इनमें से अधिकतर स्वस्थ होकर फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं, जबकि 30 अब भी सेवा के लिए योग्य नहीं हैं और 10 को गंभीर रूप से घायल माना जा रहा है. यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस सुल्तान एयर बेस को ईरान ने निशाना बनाया हो. एक मार्च को हुए हमले में अमेरिकी सेना के 26 वर्षीय सार्जेंट बेंजामिन एन. पेनिंगटन घायल हो गए थे और कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई. वह इस युद्ध में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों में शामिल हैं.

सऊदी अरब और इजरायल के बीच संबंध सामान्य

ट्रंप ने शुक्रवार को मियामी में एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद सऊदी अरब और इजरायल के बीच संबंध सामान्य करने का समय आ गया है. ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया है. हमने उन्हें युद्ध से बाहर कर दिया है और वे पूरी तरह से बाहर हो गए हैं. हमें अब्राहम समझौते में शामिल होना होगा.

इसे भी पढ़ें. Iran Israel War: अमेरिका-ईरान जंग के बीच अब यमन की एंट्री, इजरायल पर हूतियों ने दागी मिसाइल

 

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This