गुरुग्राम में सड़क हादसाः थार की रफ्तार, नाना और दो नातियों के जीवन पर लगा ब्रेक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gurugram Accident: गुरुग्राम से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार थार तीन लोगों के लिए काल बन गई. बताया गया है कि पटौदी के खोड़ गांव में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार थार ने पैदल जा रहे नाना और उसके नातियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे पटौदी के खोड़ गांव में हाई स्पीड थार ने तीन लोगों को टक्कर मार दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों की पहचान खोड़ गांव निवासी सुभाष (53 वर्ष) व उसके नातियों जायद खान (9) व ईशांत (10 वर्ष) निवासी मिलकपुर गांव, भिवाड़ी (राजस्थान) के रूप में हुई.

नातियों के साथ पैदल घर जा रहे थे सुभाष

बताया गया है कि सुभाष अपने दोनों नातियों जायद व ईशांत को लेकर अपने भाइयों से मिलने खोड़ गांव के पास लोकरा रोड़ पर आया था. रात में वह दोनों के साथ वापस घर जा रहा था. इसी दौरान लोकरा रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार ने सुभाष व उसके नातियों जायद व ईशांत को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों 10 से करीब 30 फीट दूर जाकर गिरे.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पटौदी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. थार गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है. जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

UP: अखिलेश यादव के ‘ब्राह्मण प्रेम’ पर मायावती का हमला, बोलीं- ‘PDA’ में अब ‘P’ से पंडित करना राजनीतिक छल

Mayawati: समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ फॉर्मूले को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर तीखा हमला बोला है. सोशल...

More Articles Like This