Noida International Airport: PM Modi ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, CM Yogi भी रहे मौजूद

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida International Airport: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर जेवर एयरपोर्ट के पहले फेस का उद्घाटन किया है. यह एयरपोर्ट न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है. उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई तक ले जाने का करेगा काम

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कनेक्टिविटी का केंद्र बना देगा. इसकी वजह पूरा देश जुड़ जाएगा. यह प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई तक ले जाने का काम करेगा.

2021 में पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास Noida International Airport

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में स्थित यह अत्याधुनिक एयरपोर्ट “सपनों की उड़ान” को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस परियोजना का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया था, और अब लगभग साढ़े चार साल में इसका पहला चरण बनकर तैयार हो चुका है. पहले चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित इस एयरपोर्ट पर करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत आई है.

एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान

शुरुआती दौर में इसकी क्षमता 12 मिलियन (1.2 करोड़) यात्रियों की होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 70 मिलियन तक किया जाएगा. यह एयरपोर्ट प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के साथ-साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा करेगा. एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. यहां 48 चेक-इन काउंटर, 9 सुरक्षा जांच लेन और 9 इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए डिजीयात्रा, सेल्फ बैगेज ड्रॉप और पूरी तरह डिजिटल प्रोसेसिंग जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही 10 एयरोब्रिज के जरिए यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा.

45 दिनों बाद पहली कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने की संभावना

तकनीकी दृष्टि से भी यह एयरपोर्ट काफी उन्नत है. यहां आईएलएस सीएटी-3 सिस्टम लगाया गया है, जिससे घने कोहरे या खराब मौसम में भी विमानों की लैंडिंग सुरक्षित रूप से हो सकेगी. एयरपोर्ट की क्षमता इतनी है कि यहां एक घंटे में 30 विमानों का संचालन किया जा सकता है. एयरलाइंस की बात करें तो शुरुआती चरण में इंडिगो 45 शहरों, अकसा एयर 7 शहरों और एयर इंडिया 13 गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू करेंगी. उद्घाटन के लगभग 45 दिनों बाद यहां से पहली कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Noida Airport: यात्रियों को लेकर कब उड़ेगी पहली फ्लाइट, कब शुरू होगी बुकिंग, जानें सभी डिटेल्स

Latest News

29 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This