चीन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भीषण विस्फोट, चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, 9 की हालत गंभीर

Must Read

China: दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग निकाय क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ. एक निर्माणाधीन सुरंग में भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया. इस दर्दनाक घटना में अब तक 4 मजदूरों की जान जा चुकी है जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार सुबह इस त्रासदी की पुष्टि की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरंग के भीतर ज्वलनशील गैस जमा हो गई थी, जिसके कारण यह ब्लास्ट हुआ.

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. अभी विस्तृत तकनीकी जांच होना बाकी है. हादसे के तुरंत बाद अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी. फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है. घायलों का इलाज जारी है और विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही बरती गई थी?

बनाई जा रही सुरंग के बीच हुआ हादसा

यह विस्फोट सोमवार दोपहर उस समय हुआ जब हुबेई और सिचुआन प्रांतों को जोड़ने वाले एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सुरंग बनाई जा रही थी. वानझोउ जिला परिवहन आयोग के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए. शुरुआत में एक व्यक्ति लापता था और 12 घायलों की खबर थी. एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक सोमवार आधी रात तक बचाव दल ने लापता व्यक्ति का शव मलबे से निकाल लिया.

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया. दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. विशेषज्ञों की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सुरक्षा मानकों में कोई चूक हुई थी?

इसे भी पढ़ें. Iran Israel Conflict: इजरायल का मिसाइल हमला, तेहरान में गुल हुई बिजली, लेबनान में 4 सैनिकों की मौत

 

Latest News

IRGC की चेतावनी से भड़का UAE, कर सकता है जंग में कूदने का ऐलान, ट्रंप बोले-मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान

Middle East War: ईरान के ऐलान के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भड़क उठा है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स...

More Articles Like This