Middle East Tension: अमेरिका-UAE में पेट्रोल-डीजल महंगा, कच्चे तेल में उछाल, बढ़ सकती है महंगाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East Tension: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़े टकराव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को झकझोर दिया है, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया जा रहा है. हालात ऐसे बन गए हैं कि अमेरिका से लेकर खाड़ी देशों तक ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

अमेरिका में पेट्रोल 4 डॉलर के पार

अमेरिका में गैसोलीन यानी पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 4 डॉलर प्रति गैलन (करीब 380 रुपये) के पार पहुंच गई हैं. यह पिछले तीन वर्षों में पहली बार है जब पेट्रोल के दाम इस स्तर को पार कर गए हैं.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देशभर में गैसोलीन की औसत कीमत करीब 4.018 डॉलर प्रति गैलन हो चुकी है. खास बात यह है कि अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से पेट्रोल की कीमतों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, जो बाजार में अस्थिरता को दर्शाती है.

डीजल भी हुआ महंगा, 5 डॉलर के पार पहुंचा भाव

पेट्रोल के साथ-साथ डीजल की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. अमेरिका में डीजल का दाम 5 डॉलर प्रति गैलन (करीब 475 रुपये) के पार निकल गया है. मध्य पूर्व में तनाव शुरू होने के बाद से डीजल की कीमतों में 40% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है.

UAE में 72% तक बढ़े ईंधन के दाम

खाड़ी देशों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है. United Arab Emirates की फ्यूल प्राइस कमेटी ने 1 अप्रैल से नई दरें लागू करने का ऐलान किया है.

नई कीमतों के मुताबिक:

  • सुपर 98 पेट्रोल करीब 30% बढ़कर 3.39 दिरहम प्रति लीटर हो गया है
  • स्पेशल 95 पेट्रोल करीब 32% बढ़कर 3.28 दिरहम प्रति लीटर पहुंच गया है
  • डीजल की कीमत में रिकॉर्ड 72% की बढ़ोतरी के साथ यह 4.69 दिरहम प्रति लीटर पर पहुंच गया है

यह बढ़ोतरी दिखाती है कि खाड़ी देशों में भी ऊर्जा संकट का असर तेजी से गहराता जा रहा है.

कच्चे तेल में जोरदार उछाल

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम एक महीने में करीब 48 प्रतिशत बढ़ चुका है और फिलहाल यह 107.28 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है.

तेल की कीमतों में यह उछाल सीधे तौर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को प्रभावित कर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने का खतरा भी पैदा हो गया है.

यह भी पढ़े: इंडोनेशिया में तूफान के बीच समुद्र में डूबी नाव, लापता हुए सभी 21 यात्रियों को बचाया

Latest News

LPG Price Hike: आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 195.50 रुपये महंगा, दिल्ली में 2000 के पार पहुंची कीमत

नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.50 रुपये महंगा हो गया. दिल्ली में कीमत 2078.50 रुपये पहुंची.

More Articles Like This