श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण बना छत्तीसगढ़ का अनोखा हनुमान मंदिर, जानें किस वजह से बढा महत्व..?

Must Read

Hanuman Jayanti 2026: देशभर में आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी जन्म का हुआ था. इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस शुभ अवसर पर भक्त हनुमान जी के दर्शन करने लिए मदिरों में पहुंचते हैं. वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एक अनोखा हनुमान मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

चिट्ठी वाले हनुमान‘’के नाम से प्रसिद्ध है यह मंदिर

यहां भक्त अपनी मनोकामनाओं को कागज पर लिखकर भगवान हनुमान के चरणों में अर्पित करते हैं, जिसके चलते यह मंदिर‘‘चिट्ठी वाले हनुमान‘’के नाम से प्रसिद्ध है. शहर के बूढ़ातालाब क्षेत्र के पास कैलाशपुरी-टिकरापारा मार्ग पर स्थित इस मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में लिखी गई चिट्ठियों से रुके हुए काम पूरे होते हैं. कोर्ट-कचहरी, नौकरी, विवाह जैसी परेशानियों में राहत मिलती है.

तेजी से बढ़ी है आस्था

भक्तों का विश्वास है कि हनुमान जी खुद उनकी “चिट्ठी पढ़ते” हैं. कई लोग अपनी मनोकामना पूरी होने पर वापस आकर धन्यवाद भी देते हैं. मंदिर के पुजारी नरेंद्र चौबे के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में इस परंपरा को लेकर लोगों की आस्था तेजी से बढ़ी है. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु नौकरी, आर्थिक उन्नति, पारिवारिक सुख-शांति और कर्ज मुक्ति जैसी अपनी विभिन्न मनोकामनाएं लिखकर अर्पित करते हैं.

आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है, जबकि मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष रूप से अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान अब शहर में आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जहां लोग अपनी उम्मीदों के साथ नियमित रूप से दर्शन करने आते हैं.

इसे भी पढ़ें. ED का बड़ा एक्शन: I-PAC के 3 ठिकानों पर छापे; Mamata Banerjee पर मंडराया संकट?

Latest News

नासिक में दर्दनाक हादसा, कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Nashik Car Accident: महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया. शहर के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात करीब...

More Articles Like This