अकेले सफ़र करने वाली महिलाओं के लिए दुनिया के 5 सबसे सेफ देश!, काफ़ी तेजी से बढ़ा है ट्रेंड

Must Read

New Delhi: दुनिया में पांच ऐसे देश हैं, जहां महिलाएं अकेले यात्रा करते हुए सुरक्षित महसूस कर सकती हैं. हालांकि ऐसी कोई एक वैश्विक सूची नहीं है जो बताए कि अकेली महिलाओं के लिए कौन-सा देश कितना सुरक्षित है. इसको लेकर BBC ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के विमेन, पीस एंड सिक्योरिटी (डब्ल्यूपीएस) इंडेक्स और ग्लोबल पीस इंडेक्स का अध्ययन किया हैं. इसमें ऐसे पांच देश सामने आए हैं, जहां अकेली महिलाएं ट्रैवल करते हुए सेफ़ फ़ील कर सकती हैं.

कोस्टा रिका सबसे खुशहाल देशों में शामिल

इनमें कोस्टा रिका, एस्टोनिया, वियतनाम, उरुग्वे नॉर्वे शामिल हैं. मध्य अमेरिका में बसा कोस्टा रिका हाल ही में दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल हुआ है. डब्ल्यूपीएस इंडेक्स में इसकी रैंकिंग 34 है. यहां डिजिटल नोमैड वीजा की वजह से दूर से काम करने वाले लोग भी आ रहे हैं. इसे ‘रिमोट वर्क वीजा’ भी कहते हैं, जो रिमोट वर्कर्स (दूरस्थ कर्मचारियों) को किसी दूसरे देश में रहते हुए अपनी कंपनी या क्लाइंट्स के लिए ऑनलाइन काम करने की कानूनी अनुमति देता है.

अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग

एस्टोनिया डब्ल्यूपीएस इंडेक्स में 11वें स्थान पर है, जो इसकी अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग है. महिलाओं की सेहत, आर्थिक भागीदारी और सामुदायिक सुरक्षा के लिहाज़ से यह अच्छा देश है. ग्लोबल पीस इंडेक्स में एस्टोनिया 24वें स्थान पर है. ग्लोबल पीस इंडेक्स में वियतनाम 38वें स्थान पर है और दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे ऊपर के देशों में आता है. डब्ल्यूपीएस इंडेक्स में भी यह पड़ोसी देशों से बेहतर है. इस साल के डब्ल्यूपीएस इंडेक्स में उरुग्वे ने बड़ी छलांग लगाई है. यह पहले 59वें स्थान पर था, जो अब 35वें स्थान पर पहुंच गया है.

महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा की दर कम

इसकी वजह है न्याय और सुरक्षा के क्षेत्र में इस देश का अच्छा प्रदर्शन, ख़ासकर महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा की दर कम हुई है. ग्लोबल पीस इंडेक्स में यह दक्षिण अमेरिका का दूसरा सबसे शांत देश है (पहला अर्जेंटीना है). डब्ल्यूपीएस इंडेक्स में नॉर्वे तीसरे स्थान पर है. इस देश ने कल्याणकारी योजनाएं, समान वेतन और समुदाय की सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 2017 से यह हमेशा टॉप तीन में रहा है. यहां की मज़बूत सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था महिलाओं को काम और सरकार में सक्रिय भागीदारी का मौक़ा देती है. सोलो विमेन ट्रैवलर्स के लिए यहां की सबसे बड़ी ख़ूबी है सुरक्षा और प्रकृति के सुंदर नज़ारे.

इसे भी पढ़ें. बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे Nitish Kumar, नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज

Latest News

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर जरुर पढ़ें ये कथा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Hartalika Teej 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपक्ष की शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हरतालिका तीज...

More Articles Like This