UP: जहरीला चावल बना मौत का कारण, कुत्तों सहित 25 गिद्धों की गई जान, जांच जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri Crime: लखीमपुर खीरी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां भीरा क्षेत्र में कुत्तों को मारने के लिए रखा गया जहरीला चावल कई गिद्धों की मौत का कारण बन गया. मामले की सूचना मिलने पर डीएफओ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लीं.

ग्रामीणों के अनुसार

ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में कुत्ते लगातार बकरियों पर हमला कर रहे थे, जिससे परेशान होकर कुछ लोगों ने चावल में जहर मिलाकर कुत्तों को खिला दिया. जहर खाने के बाद कुत्तों की मौत हो गई. इसके बाद उन मृत कुत्तों के शवों को गिद्धों के झुंड ने खा लिया, जिससे 25 गिद्धों की भी मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया

मामले की सूचना मिलते ही डीएफओ कीर्ति चौधरी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मृत गिद्धों का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं. फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. अच्छी बात यह रही कि पांच गिद्धों को समय रहते उपचार मिल गया, जिससे उनकी जान बचा ली गई. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि जहरीले पदार्थों के लापरवाही से उपयोग के खतरनाक परिणामों को भी उजागर करती है.

(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This