समझौते के लिए तानाशाही छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेशकियन

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US War: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने संकेत दिया है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि समाधान के लिए वाशिंगटन को अपनी तानाशाही छोड़नी होगी और ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करना होगा.

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ की प्रशंसा की

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अगर अमेरिकी सरकार अपनी तानाशाही छोड़ दे और ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का सम्मान करे, तो समझौते तक पहुंचने के रास्ते जरूर मिल जाएंगे.” इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ की प्रशंसा की. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मैं बातचीत करने वाली टीम के सदस्यों, खासकर अपने भाई डॉ. गालिबाफ की सराहना करता हूं और कहता हूं कि ईश्वर आपको शक्ति दे.”

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडी वेंस ने किया Iran US War

ये टिप्पणी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच घंटों चली वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद आई. अमेरिका और ईरान की यह वार्ता रविवार को हुई. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया, जबकि ईरान की ओर से गालिबाफ ने डेलीगेशन की कमान संभाली. कई घंटों तक चली बातचीत बाद में बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हुई. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि विस्तृत चर्चा के बावजूद कोई समझौता नहीं हो सका. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौटेगा, लेकिन यह स्थिति अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए अधिक नुकसानदेह है.

बेनतीजा वार्ता में अमेरिका नाकाम रहा

वहीं, गालिबाफ ने दावा किया कि इस बेनतीजा वार्ता में अमेरिका नाकाम रहा है. गालिबाफ ने ‘एक्स’ पर बताया कि बातचीत शुरू होने से पहले ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि ईरान की ओर से नीयत और इच्छा दोनों मौजूद हैं, लेकिन पिछले दो युद्धों के अनुभवों की वजह से उन्हें भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा, “विरोधी पक्ष इस दौर की बातचीत में ईरानी प्रतिनिधिमंडल मिनाब 168 का भरोसा जीतने में आखिरकार नाकाम रहा.”

ये भी पढ़ें- Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर IRGC की कड़ी चेतावनी, बोला—दुश्मन की हर गलत हरकत के होंगे घातक परिणाम

Latest News

एयर इंडिया कर्मचारियों के लिए शुरू करेगा स्टॉक ऑप्शन रिवॉर्ड सिस्टम, जानिए क्या है इसका मकसद

Air India: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया अपने कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड स्टॉक ऑप्शन रिवॉर्ड सिस्टम शुरू करने...

More Articles Like This