PM मोदी ने ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की दी बधाई, बताया- कैसे बदल रहे हैं गांव

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: देशभर में आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लाखों जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में पंचायतों की अहम भूमिका को रेखांकित किया. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पंचायतें भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद हैं और गांव स्तर पर जनसेवा करने वाले प्रतिनिधि ही असली लोकतांत्रिक ताकत हैं. उन्होंने जनप्रतिनिधियों के समर्पण और सेवा भावना को देश के लिए प्रेरणादायक बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट कर लिखा,

“प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्. नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं प्रियम्॥”

इसका भावार्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि का व्यक्तिगत सुख मायने नहीं रखता. उसका असली सुख और हित जनता के सुख और कल्याण में ही निहित होता है. जो जनता को प्रिय है, वही जनसेवक को भी प्रिय होना चाहिए.

दिग्गज नेताओं ने भी सराहा ‘ग्राम स्वराज’ का मॉडल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में पंचायतों ने स्वच्छता, जल संरक्षण और डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से गांवों की तस्वीर बदली है. केंद्रीय मंत्री ने पंचायतों को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की आधारभूत इकाई बताया और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की.

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ‘ग्राम स्वराज’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि सशक्त पंचायतें ही समृद्ध भारत की नींव हैं.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता पंचायतों की मजबूती पर टिकी है और सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा.

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी, तट पर नाविकों और आम जनता से की मुलाकात

Latest News

Prithvi Mudra Benefits: रोजाना करें पृथ्वी मुद्रा का अभ्यास, मन की बेचैनी से लेकर कमजोरी तक में मिल सकते हैं ये फायदे

Prithvi Mudra Benefits: योग में शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की मुद्राओं का अभ्यास...

More Articles Like This