हनी सिंह के घर पसरा मातम! भतीजे की कार फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Honey Singh: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके भतीजे विदित ओलक की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुआ. बताया जा रहा है कि विदित अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि विदित और उनके दोस्त आरव तलवार की जान चली गई. इस खबर के सामने आने के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश के बेटे थे. वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले आरव तलवार ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे थे. दोनों की अचानक हुई मौत से संगीत और कारोबारी जगत में भी शोक का माहौल है.

भतीजे की मौत से टूटे Honey Singh

भतीजे को खोने के बाद हनी सिंह गहरे सदमे में हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस दुख को जाहिर किया. सिंगर ने लिखा, ‘ये मेरे लिए दुखों से भरा दशक है. मैंने अपने भतीजे को खो दिया. ये तोड़ने वाला है. भोले नाथ मेहर, मेहर.’

उनके इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार के इस बड़े नुकसान ने उन्हें कितना झकझोर दिया है. सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक इस मुश्किल वक्त में परिवार के लिए संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं.

फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ. विदित और उनके दोस्त वोक्सवैगन कार में सवार थे. उनकी गाड़ी BMC चौक से BSF चौक की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर हो गई.

बरादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी के मुताबिक, पुलिस को हादसे की सूचना रविवार तड़के करीब 3 बजे मिली थी. उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे. कचरा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की हुई थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई.

कार में सवार थे 5 लोग, दो की मौके पर गई जान

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे. इस दुर्घटना में विदित ओलक और आरव तलवार की मौत हो गई. वहीं, कार में मौजूद बाकी तीन लोग हादसे से पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को दुर्घटना के बारे में सूचित किया.

पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए. रिपोर्ट के मुताबिक, परिवारों ने आगे कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. एक बर्थडे पार्टी से शुरू हुई रात दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दुख बन गई.

Latest News

अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट, 13.5 प्रतिशत तक घटा आंकड़ा

Washington: अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई...

More Articles Like This