Weather In Up: प्रदेश में इतने दिन लू और तपिश से मुक्ति, 58 जिलों में हल्की बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी गर्म था. इसी बीच मंगलवार से मौसम में बदलाव महसूस किया गया. विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश के कुछ पश्चिमी और बुंदेलखंड के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में लू के प्रकोप से निजात मिली और लोगों को तपिश से राहत मिली.

मंगलवार को बांदा लगातार दूसरे दिन देश भर में सबसे गर्म और अप्रैल माह में छठवीं बार प्रदेश में सर्वाधिक गर्म दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को बांदा 47.6 डिग्री के साथ देश ही नहीं पूरे विश्व में सर्वाधिक गर्म रहा.

मंगलवार को झांसी में 6.9 मिमी, ललितपुर में 3 मिमी बारिश दर्ज हुई. इसके साथ ही हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, महोबा आदि में भी बूंदा-बांदी हुई. मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए प्रदेश के 58 जिलों में तेज हवा, गरज चमक और बूंदाबांदी की उम्मीद जताई गई है. इसके साथ ही 32 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं. इसके असर से अगले दस दिन तक प्रदेश में जारी भीषण तपिश से निजात मिलेगी.

यहां वज्रपात का अलर्ट

अयोध्या, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,संभल, बदांयू, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर व आस पास के क्षेत्र.

यहां झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की आशंका

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया व आस पास के क्षेत्र.

Latest News

गोल्फ जगत में शोक की लहर, दिग्गज चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन

Lucknow: भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन...

More Articles Like This