West Bengal Election 2026: फाल्टा सीट पर फिर से होगा मतदान, जानें चुनाव आयोग ने क्यों लिया एक्शन..?

Must Read

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार यानी आज मतदान जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान हुआ है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 11 बजे तक हुगली जिले में 43 फीसदी, हावड़ा में 39 फीसदी, कोलकाता उत्तर में 38 फीसदी और कोलकाता दक्षिण में 36 फीसदी मतदान हुआ है.

शिकायतों का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान 

इसी बीच फाल्टा विधानसभा सीट पर मिली शिकायतों का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है. बता दें कि फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में कई जगहों पर ईवीएम पर टेप लगा मिलने की शिकायतें मिली थीं. इन शिकायतों पर एक्शन लेते हुए बंगाल के चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल ने फाल्टा में जहां-जहां ईवीएम पर टेप लगा मिला है, वहां फिर से मतदान कराने ऐलान कर दिया है.

मतदाताओं को धमकाने की जानकारी

इस सीट से टीएमसी ने जहांगीर खान को मैदान में उतारा है, जहां से पहले भी मतदाताओं को धमकाने की जानकारी सामने आती रही हैं. साथ ही चुनाव आयोग ने इस इलाके में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस परवेर्यक्षक नियुक्त किया है. बताते चलें कि फाल्टा घटना पर नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम भी मॉनिटर कर रहे हैं और जो जरूरी होगा करेंगे. चुनाव आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है.

भूपेंद्र ने मुझे सुबह 9 बजे किया फोन 

अगर यह इसी तरह काम करता है तो जो जरूरी होगा वह किया जाएगा. मैं उम्मीदवार से इस बारे में बात करूंगा. भूपेंद्र यादव ने मुझे सुबह 9 बजे फोन किया. मैंने उन्हें स्थिति बताई. कुछ मिनट पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया. मैंने उन्हें फाल्टा घटना के बारे में बताया. यह टीएमसी की टेक्निक है. हम एक्शन ले रहे हैं. अभी कुछ नहीं हुआ है. 35 परसेंट वोटिंग हो चुकी है. अभी बहुत कुछ देखना बाकी है.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग जारी, 1 बजे तक 61% से अधिक मतदान, ISF प्रमुख और TMC समर्थकों में झड़प

Latest News

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा उपाय

Ahoi Ashtami 2026: हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई...

More Articles Like This