US में व्हाइट हाउस के पास फिर हमला, मचा हड़कंप, मुठभेड़ में लगी हमलावर को गोली

Must Read

Washington: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास एक बार फिर गोलीबारी से हड़कंप मच गया है. United States Secret Service के अधिकारियों और एक हथियारबंद व्यक्ति के बीच गोलीबारी हुई है. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस को लॉकडाउन कर दिया गया. यह घटना Washington Monument के पास 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू इलाके में हुई. यह घटना हाल ही में हुई कई सुरक्षा चूक के बाद सामने आई है, जिससे व्हाइट हाउस की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.

अभी तक नहीं हो पाई संदिग्ध की पहचान

अधिकारियों के अनुसार, यह गोलीबारी दोपहर करीब 3:30 बजे उस समय हुई, जब उपराष्ट्रपति J. D. Vance का काफिला वहां से गुजर चुका था. सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. गोलीबारी के दौरान उसे गोली लगी और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल उसकी हालत और हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है.

व्हाइट हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और व्हाइट हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. बता दें कि इससे पहले 4 मई 2026 की दोपहर को अमेरिकी राष्ट्रपति के घर, व्हाइट हाउस के पास फिर से फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने एक सशस्त्र संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया और हिरासत में ले लिया.

एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल

इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंदर एक कार्यक्रम में सुरक्षित थे, लेकिन इलाके को कुछ देर के लिए लॉकडाउन कर दिया गया था. हाल ही में कोल टॉमस एलन नाम के एक व्यक्ति ने वॉशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की थी. उसके पास एक शॉटगन, पिस्टल और तीन चाकू थे. उसने गोलीबारी भी की, जिसमें एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई. इस घटना के बाद ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था.

इसे भी पढ़ें. ममता के जले पर मरहम या नमक? आखिर कोलकाता क्यों जा रहे हैं अखिलेश यादव, जानिए असली मकसद

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This