गाजियाबाद में वारदातः बदमाशों ने ATM कैश वैन पर की फायरिंग, चालक को बनाया बंधक, लूट ले गए 25 लाख

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ATM Cash Van Loot: गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर एटीएम कैश वैन को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. यह घटना शहर के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने वैन को घेरकर ड्राइवर को बंधक बना लिया और करीब 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. हालांकि, बदमाशों ने कैशवैन के कितने की लूट की है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दोनों तरफ से हुई फायरिंग 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, वारदात के दौरान बदमाशों और सुरक्षा कर्मियों के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी दिल्ली नंबर की थी, जिससे बदमाशों के बाहरी होने की आशंका जताई जा रही है.

लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक और वैन को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पूरे क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

पुलिस खंलाग रही सीसीटीवी फुटेज 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. शुरुआती जांच में वैन में बड़ी रकम होने की बात सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

कर्मचारियों से पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस तीन कर्मचारी और चालक से पूछताछ कर रही है. वैन को मसूरी थाना क्षेत्र से रिकवर किया गया है. कर्मचारी बयान बदल रहें हैं. ऐसे कर्मचारी भी शक के दायरे में है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है, जो बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

Cisco Layoffs: AI युग का असर! सिस्को ने 4,000 नौकरियों में कटौती का किया ऐलान

Cisco ने AI और साइबर सिक्योरिटी जैसे सेक्टरों में निवेश बढ़ाने के लिए 4000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है.

More Articles Like This