Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री? कल ले सकते हैं शपथ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: बिहार में सम्राट चौधरी के अगुवाई वाले मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. जेडीयू प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कैबिनेट विस्तार के लिए पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ समारोह रखा गया है. ऐसे में सभी की निगाहें निशांत कुमार पर टिकी हुई है, जिन्हें मंत्री बनाए जाने के लिए रजामंद किया जा रहा है. 

मालूम हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन को जीत मिली थी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे. अब नीतीश कुमार राज्यसभा चले गए हैं और सीएम भाजपा के सम्राट चौधरी को बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार का गठन पिछले महीने हुआ था और बिहार में पहली बार सम्राट चौधरी भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं.

फिलहाल, सीएम सम्राट की कैबिनेट में जदयू के केवल दो वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद शामिल हैं, जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. अब सम्राट के मंत्रिमंडल का विस्तार कल हो रहा है, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री बनेंगे और कल ही मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

निशांत कुमार के साथ ही जेडीयू के कई विधायक भी मंत्री बनेंगे, जिसमें भगवान सिंह कुशवाहा का भी मंत्री बनना तय हो गया है. उन्होंने कहा कि मुझे पहले भी इशारा किया गया और हमें पहले कहा गया था. उन्होंने बताया कि निशांत भी मंत्री बन रहे हैं, हम लोगों ने उन्हें भी मना लिया है. कल निशांत भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

मालूम हो कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा था, वे बिहार में भ्रमण करेंगे और फिलहाल मंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, लेकिन अब उन्हें जदयू ने मना लिया है और वे मंत्री पद ग्रहण करने के लिए तैयार हो गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This