Operation Sindoor के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने बदली DP, सेना के शौर्य को भी किया नमन

Must Read

New Delhi: Operation Sindoor की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए देश की आतंकवाद के खिलाफ अडिग नीति को दोहराया. भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को शुरू हुए आज एक साल हो गए हैं. इसके साथ ही PM मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) भी बदली है.

तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो

प्रधानमंत्री की नई डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है. उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है. उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत. यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्.

निर्णायक और आक्रामक सैन्य जवाब

यह अभियान अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए एक बड़े आतंकी हमले के बाद एक निर्णायक और आक्रामक सैन्य जवाब के रूप में 7 मई, 2025 को शुरू किया गया था. इसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने अत्यधिक समन्वित और सटीक प्रहार किए, जिसमें सीमा पार स्थित कई आतंकी मुख्यालयों और लॉन्चपैड्स को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया.

6 और 7 मई की मध्यरात्रि को हुई ऑपरेशन की शुरुआत 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना और वायुसेना की सटीकता और आक्रामकता अभूतपूर्व थी. इस ऑपरेशन की शुरुआत 6 और 7 मई की मध्यरात्रि को हुई, जब भारतीय वायुसेना ने महज 23 मिनट के भीतर पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को मलबे में तब्दील कर दिया, जिसमें लगभग 100 आतंकी मारे गए. इसके जवाब में 8 मई को पाकिस्तान ने गुजरात से लेकर कच्छ तक 1,000 ड्रोन्स से हमला करने का प्रयास किया.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका ने सीजफायर के बीच ईरान के तेल टैंकर पर किया हमला, ट्रंप ने दी ये चेतावनी

Latest News

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो! बहन के खुलासे से खेल जगत में मची समसनी

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार इतिहास बनाते नज़र आ रहे हैं. वो फीफा वर्ल्ड...

More Articles Like This