Uttarakhand: अल्मोड़ा में हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Almora Car Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां गुरूवार की सुबह जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक बेकाबू कार खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

मिली जानकारी अनुसार, एक तेज रफ्तारक कार रानीखेत की जा रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

दो मृतकों की हुई पहचान

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. टीम ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला. दो मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत, कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत के रूप में हुई, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों मृतकों को परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं. आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बना होगा.

Latest News

प्रभु का नित्य स्मरण ही हमारे जीवन की है संपत्ति: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, वंदन अर्थात् विश्वासघात न करने की प्रतिज्ञा। प्रणाम का...

More Articles Like This