UP Cabinet Expansion: योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय ने ली शपथ

Must Read

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है. भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है. आठ मंत्री शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा, जबकि कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कृष्णा पासवान राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वहीं सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा.

योगी कैबिनेट में ये 8 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री

  1. भूपेन्द्र चौधरी
  2. सोमेन्द्र तोमर (प्रमोशन)
  3. अजीत पाल (प्रमोशन)
  4. हंसराज विश्वकर्मा
  5. कैलाश राजपूत
  6. सुरेन्द्र दिलेर
  7. कृष्णा पासवान
  8. मनोज पाण्डेय

किसी एक जिले से सबसे अधिक मंत्री

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में हंसराज विश्वकर्मा को भी मंत्री बनाए जाने की खबर है. अगर हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया जाता है तो उत्तर प्रदेश के किसी एक जिले से सबसे अधिक मंत्री वाराणसी से हो जाएंगे. पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कुल चार मंत्री हो जाएंगे, अभी वाराणसी से अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्रा दयालु मंत्री हैं.

Latest News

परिवार वालों को भी नहीं पता होनी चाहिए ये बाते, बर्बाद हो सकता है सुकून और खुशहाल जीवन

Chanakya Niti For Happy Life: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में से एक...

More Articles Like This