भारत में बैन हुआ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का X अकाउंट, जाने क्यों उठाया गया ये कदम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iltija Mufti X Account Banned: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) नेता इल्तिजा मुफ्ती का पर्सनल ‘X’ अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर उनके कंटेंट की जांच की जा रही है, क्योंकि साइबर पुलिस ने अलगाववाद को भड़काने वाले पुराने वीडियो को ग्लोरिफाई करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की है. मालूम हो कि इल्तिजा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं.

बताया जा रहा है कि अधिकारियों की कानूनी मांग के बाद ये फैसला लिया गया है. दरअसल, ये कदम कश्मीर की साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिवंगत हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का वीडियो क्लिप प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है.

भारत में पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के एक्स अकाउंट तक पहुंचने का प्रयास करने वाले यूजर्स को एक नोटिस दिखाया गया, जिसमें कहा गया कि कानूनी अनुरोध के अनुपालन में इस अकाउंट तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है. न्यूज एजेंसी कश्मीर डॉट कॉम के अनुसार, ‘एक्स’ की ओर से आमतौर पर इस तरह के नोटिस तब जारी किए जाते हैं, जब कानूनी प्रावधानों या सरकारी निर्देशों के तहत अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाता है.

साइबर पुलिस ने क्या कहा?

इससे पहले, साइबर पुलिस श्रीनगर ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के विभिन्न प्रावधानों के तहत एफआईआर संख्या 11 दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ ऑनलाइन सामग्री अलगाववादी विचारों को बढ़ावा देती है और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है.

इल्तिजा मुफ्ती ने सार्वजनिक तौर से कहा…

महबूबा मुफ्ती के बेटी और पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने सार्वजनिक तौर से कहा कि वीडियो शेयर करने के लिए सिर्फ वही जिम्मेदार हैं. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे उन लोगों को परेशान न करें, जिन्होंने सिर्फ उस वीडियो को रीपोस्ट किया या उस पर कोई प्रतिक्रिया दी.

Latest News

प्रभु का नित्य स्मरण ही हमारे जीवन की है संपत्ति: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, वंदन अर्थात् विश्वासघात न करने की प्रतिज्ञा। प्रणाम का...

More Articles Like This