ऊर्जा संकट के बीच LPG स्टॉक को लेकर भारत सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कितना है गैस स्टॉक..?

Must Read

India LPG Stock: मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ऊर्जा सप्लाई को लेकर भारत समेत दुनियाभर के देशों में चिंता बढ़ गई है. ऐसे में भारत सरकार ने भी ईंधन बचत की सलाह दी है. जनता भी परेशान है. इस बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ईंधन बचाने की अपील के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. हालांकि सरकार और तेल कंपनियों ने स्पष्ट कहा है कि देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

15 से 20 दिनों का LPG रिजर्व

सरकारी अधिकारियों और तेल विपणन कंपनियों के अनुसार भारत के पास इस समय लगभग 15 से 20 दिनों का LPG रिजर्व स्टॉक सुरक्षित रखा गया है. इसके अलावा सभी प्रमुख रिफाइनरियों को पूरी क्षमता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि घरेलू जरूरतों पर किसी तरह का असर न पड़े. भारत अपनी कुल LPG जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है. इसमें खाड़ी देशों की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है.

LPG की आधिकारिक कमी की सूचना नहीं

फिलहाल देश के किसी भी हिस्से से LPG की आधिकारिक कमी की सूचना नहीं मिली है. गैस एजेंसियों का कहना है कि सिलेंडर की सप्लाई सामान्य तरीके से जारी है और वितरण में कोई बड़ी रुकावट नहीं है. हालांकि गैस की कीमतें बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए कई लोग पहले से सिलेंडर बुक करा रहे हैं. इसी कारण कुछ शहरों में डिलीवरी में 2 से 3 दिन की देरी देखने को मिल रही है. हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद आज यानी 12 मई को LPG कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है.

दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 

फिलहाल पुराने बढ़े हुए दाम ही लागू हैं. दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹1,100 से ऊपर पहुंच चुकी है. मुंबई में सिलेंडर करीब ₹1,098 में मिल रहा है. पटना में इसकी कीमत लगभग ₹1,200 के आसपास बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें. NEET UG 2026 Exam: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, CBI करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This