बाजार में गिरावट के बीच रॉकेट बना यह शेयर, 5 साल में दिया 11,000% से ज्यादा रिटर्न

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Magnus Steel and Infra Share: घरेलू शेयर बाजार में भले ही इन दिनों उतार-चढ़ाव और दबाव का माहौल बना हुआ हो, लेकिन कुछ शेयर ऐसे भी हैं जो लगातार निवेशकों को चौंका रहे हैं. ऐसा ही एक नाम मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा लिमिटेड का है, जिसके शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कभी पेनी स्टॉक मानी जाने वाली यह कंपनी अब निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हो चुकी है. मंगलवार को कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत का तेज उछाल देखने को मिला और यह 202.70 रुपये के नए सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया. पिछले केवल पांच कारोबारी दिनों में ही इस शेयर में करीब 21 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.

पेनी स्टॉक से बना मल्टीबैगर

कुछ साल पहले तक बेहद सस्ते दाम पर मिलने वाला यह शेयर अब निवेशकों को शानदार रिटर्न दे चुका है. मई 2022 में मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के एक शेयर की कीमत केवल 2.77 रुपये थी. वहीं अब यह बढ़कर 202 रुपये के पार पहुंच चुका है. कंपनी के शेयरों ने पिछले पांच वर्षों में 11,123 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है.  वहीं तीन वर्षों में यह शेयर करीब 4,106 प्रतिशत चढ़ा है. सिर्फ पिछले एक साल की बात करें तो इसमें 3,837 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. शेयर बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे शेयरों में इस तरह की तेजी आमतौर पर बड़े कारोबारी विस्तार, मजबूत ऑर्डर बुक और सकारात्मक खबरों के कारण देखने को मिलती है.

टाटा मोटर्स से मिला बड़ा ऑर्डर

कंपनी की तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह टाटा मोटर्स से मिला बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है. मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा ने 11 मई को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे टाटा मोटर्स की परियोजनाओं के लिए स्टील सप्लाई का बड़ा काम मिला है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी गुजरात और महाराष्ट्र में बन रहे टाटा मोटर्स के नए ऑटोमोबाइल निर्माण संयंत्रों के लिए स्टील सामग्री की आपूर्ति करेगी.  इसमें औद्योगिक शेड और अन्य निर्माण कार्यों के लिए जरूरी स्टील उत्पाद शामिल हैं. कंपनी यह सप्लाई पुणे स्थित आरआईईसीओ इंडस्ट्रीज लिमिटेड के माध्यम से कर रही है. आपूर्ति में मुख्य रूप से हॉट रोल्ड स्टील, स्टील प्लेट्स, एचआर शीट्स और स्ट्रक्चरल स्टील पैनल शामिल हैं.

निवेशकों में बढ़ा भरोसा

टाटा समूह जैसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़ना मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ा और शेयर लगातार ऊपरी सर्किट में कारोबार करता दिखाई दिया. मंगलवार को शेयर 5 प्रतिशत की ऊपरी सीमा के साथ 202.70 रुपये तक पहुंच गया, जो अब तक का इसका सबसे ऊंचा स्तर है.

कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक

कंपनी के पास फिलहाल करीब 32.50 करोड़ रुपये की ऑर्डर पाइपलाइन मौजूद है. इनमें से 8.50 करोड़ रुपये के शुरुआती ऑर्डर पहले ही मिल चुके हैं. कंपनी के अनुसार मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान लगभग 1200 मीट्रिक टन स्टील की सप्लाई की जा चुकी है. बाकी 24 करोड़ रुपये के ऑर्डर वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान छह अलग-अलग चरणों में जारी किए जाएंगे. बाजार जानकारों का कहना है कि इस तरह के छोटे शेयरों में तेजी के साथ जोखिम भी काफी ज्यादा होता है. इसलिए निवेशकों को किसी भी निर्णय से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार और मूल्यांकन को अच्छी तरह समझना चाहिए. हालांकि, मजबूत ऑर्डर बुक और बड़े उद्योग समूहों से जुड़ाव के कारण फिलहाल इस शेयर पर बाजार की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़े: Pakistan IED Blast: पाकिस्तान में IED विस्फोट, पुलिस काफिले को बनाया निशाना, सात लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This