अमेरिका की मेयर निकली चीनी एजेंट, जुर्म कबूलते हुए दिया इस्तीफा, वैश्विक स्तर पर मचा तहलका

Must Read

Washington: चीन के लिए अवैध एजेंट के रूप में काम करने के आरोप को स्वीकार करते हुए अमेरिका स्थित आर्केडिया शहर की मेयर आइलीन वांग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस खबर के बाद वैश्विक स्तर पर तहलका मच गया है. संघीय अधिकारियों के मुताबिक वांग पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी सरकार को जानकारी दिए बिना चीन सरकार के हित में काम किया और बीजिंग समर्थक सामग्री का प्रचार किया.

रोटेशन व्यवस्था के तहत बनाया मेयर 

अमेरिकी कानून के अनुसार किसी विदेशी सरकार के एजेंट के तौर पर काम करने से पहले इसकी सूचना देना जरूरी होता है. 58 वर्षीय वांग नवंबर 2022 में सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं. बाद में उन्हें रोटेशन व्यवस्था के तहत मेयर बनाया गया. जांच एजेंसियों के अनुसार वांग और उनके सहयोगी याओनिंग ‘माइक’ सन ने 2020 से 2022 के बीच चीन सरकार के अधिकारियों के निर्देश पर काम किया.

चीनी-अमेरिकी समुदाय लक्षित

दोनों ने “US News Center” नाम की वेबसाइट चलाई, जो चीनी-अमेरिकी समुदाय को लक्षित करती थी. आरोप है कि इस वेबसाइट पर चीन समर्थक प्रचार सामग्री प्रकाशित की जाती थी. माइक सन पहले ही इसी मामले में दोष स्वीकार कर चुके हैं और उन्हें चार साल की सजा सुनाई गई है. वह वांग के 2022 चुनाव अभियान के ट्रेजरर भी थे. संपर्क अधिकारियों ने कहा कि वांग का संपर्क जॉन शेन से भी था, जिन्होंने चीन सरकार के एजेंट के तौर पर काम करने का जुर्म कबूल किया था और उन्हें 20 महीने की जेल हुई थी.

उन्हें अपने फैसलों पर पछतावा

वांग के वकीलों Jason Liang और Brian Sun ने बयान जारी कर कहा कि उनकी मुवक्किल आरोपों की गंभीरता समझती हैं और अपनी व्यक्तिगत गलतियों की जिम्मेदारी लेती हैं. उन्हें अपने फैसलों पर पछतावा है और उन्होंने माफी मांगी है. आर्केडिया समुदाय के प्रति उनका समर्पण कभी कम नहीं हुआ. संघीय अधिकारियों के अनुसार यह अपराध गंभीर श्रेणी का है और दोष सिद्ध होने पर अधिकतम 10 साल तक की संघीय जेल हो सकती है.

इसे भी पढ़ें. आगरा में हादसा: यमुना में डूबे छह युवक-युवतियां और किशोर, चार की मौत, मचा कोहराम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This